ग्रैमी विजेता इस मशहूर सिंगर की प्लेन क्रैश में मौत, हादसे से ठीक पहले शेयर किया था वीडियो
ग्रैमी विजेता इस मशहूर सिंगर की प्लेन क्रैश में मौत, हादसे से ठीक पहले शेयर किया था वीडियो
नई दिल्ली, 06 नवंबर: ब्राजील की यंग स्टार और ग्रैमी विजेता मशहूर सिंगर मारिलिया मेंडोंका की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। 26 वर्षीय सिंगर मारिलिया मेंडोंका की शुक्रवार को प्लेन क्रैश में मौत हुई है। मारिलिया मेंडोंका के साथ प्लेन में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस हादसे में सिंगर मारिलिया मेंडोंका के साथ उनके अंकल, एक प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। इन सभी लोगों की हादसे में मौत हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्विटर पर कहा कि इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने मारिलिया मेंडोंका को अपनी पीढ़ी का महानतम कलाकार कहा है।

हादसे से पहले सिंगर ने शेयर किया था वीडियो
2019 की लैटिन ग्रैमी विनर सिंगर मारिलिया मेंडोंका ने हादसे से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह अपने ह प्राइवेट एयरक्राफ्ट पर बोर्ड करने की तैयारी करती नजर आ रही थी। मारिलिया मेंडोंका को ब्राजील के ही काराटिंगा में एक परफॉर्मेंस था। वहीां पहुंचने के 12 किलोमीटर पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि फिलहाल प्लेन क्रैश होने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

अपने पीछे 2 साल के बेटे को छोड़ गई हैं मारिलिया मेंडोंका
मारिलिया मेंडोंका 2 साल के बेटे की मां है। हालांकि सफर के दौरान मारिलिया मेंडोंका के साथ उनका बेटा नहीं था। मारिलिया मेंडोंका अपने पीछे अपना बच्चा छोड़ गई हैं। सिंगर का विमान गेरैस राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
मारिलिया मेंडोंका के प्रवक्ता ने कहा है कि सिंगर के निर्माता हेनरिक रिबेरो, सहयोगी अबिसीली सिल्वीरा डायस फिल्हो के साथ-साथ विमान के पायलट और सह-पायलट दोनों भी दुर्घटना में मारे गए हैं।

कई रिकॉर्ड मारिलिया मेंडोंका ने किए अपने नाम
ब्राजील के म्यूजिक इंडस्ट्री में मारिलिया मेंडोंका काफी फेमस नाम थी। मारिलिया मेंडोंका ने अपने करियर की शुरुआत टीनएज से की थी और 2016 में नेशनल स्टार बन गई थीं। उसके बाद उन्हें कई अवॉर्ड मिले हैं। 2019 में उन्हें सिंगिंग का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी दिया गया था।
मारिलिया मेंडोंका ने दुनिया भर में सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम व्यूरअर्स का भी रिकॉर्ड बनाया था। मारिलिया मेंडोंका के एक यूट्यूब लाइव वीडियो को 3.3 मिलियन लोग देख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications