ब्राजील ने निलंबित किया चीनी वैक्सीन 'कोरोनावैक' का ट्रायल, प्रतिकूल नतीजे के बाद लिया गया फैसला
नई दिल्ली। ब्राजील ने चीनी कोरोनावैक वैक्सीन के ट्रायल को संस्पेंड करके चीन बड़ा झटका दिया है। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि चीनी फार्मास्युटिकल कंपनी सिनोवेक द्वार निर्मित कोरोनावैक वैक्सीन की खुराक के प्रतिकूल नतीजे के बाद उक्त फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह घटना गत 29 अक्टूबर को घटित हुई थी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना ब्राजील में हुई थी अथवा किसी दूसरे में प्रकाश में आई थी।
Recommended Video

साओ पाओलो के चिकित्सा अनुसधान संस्थान बुटानन के प्रमुख डिमास कोवास ने बताया कि वैक्सीन के कारण हुई एक मौत के बाद चीनी वैक्सीन के ट्रायल को रोकने का फैसला लिया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि जो मौत हुई है, वह वैक्सीनेशन से संबंधित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस समय 10,000 से अधिक वॉलंटियर्स पर इस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, ऐसे में किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है।

गौरतलब है हाल ही में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने चीन के कोरोनावायरस टी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ब्राजील के लोग किसी के लिए गिनी पिग नहीं बन सकते हैं। उन्होंने कई दिनों पहले ऐलान किया था कि उनका देश चीन से कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं खरीदेगा। राष्ट्रपति बोलसोनारों ने सोशल मीडिया पर अपने एक समर्थक को जवाब देते हुए लिखा था कि निश्चित रूप से हम चीनी वैक्सीन नहीं खरीदेंगे।

मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बोलसोनारो की टिप्पणी पर अपनी कोरोनावायरस वैक्सीन का बचाव करते हुए कहा था कि चीनी टीके का अनुसंधान व विकास क्षमता दुनियाभर में अग्रणी है। चीन फिलहाल, कुल चार टीकों पर काम कर रहा है, जो तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में पहुंच गए हैं। चीनी टीका अनुसंधान और विकास क्षमता की कई देशों में चर्चा हो रही है। चीन दुनियाभर में कोरोनावायरस टीका वितरित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कोवैक्स का भी हिस्सा है।

उल्लेखनीय है ब्राजील कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों से एक है। आंकड़ों के मुताबिक ब्राजील में अब तक लगभग 5,675,766 लोग जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों के मामले में ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद तीसरेन नंबर है, जबकि कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील का स्था दूसरा है। ब्राजील में अब तक कोरोना से मरने की संख्या करीब 1,62,628 पहुंच चुकी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications