ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो रिपोर्टर से बोले-तुम्‍हारे मुंह पर मुक्‍का मारना चाहता हूं

साओ पाओलो। ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसानारो ने एक बार फिर अपने खराब बर्ताव का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने रविवार को एक जर्नलिस्‍ट को सबके सामने मुक्‍का मारने की धमकी दी है। इस जर्नलिस्‍ट ने बोलसोनारो से भ्रष्‍टाचार से जुड़ा एक सवाल किया था जिसमें उनकी पत्‍नी मिशेल शामिल हैं। न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक भ्रष्‍टाचार के एक केस में बोलसोनारो की पत्‍नी के शामिल होने की खबरें आई हैं।

jair-bolsonaro.jpg

रिपोर्टर ने किया था भ्रष्‍टाचार से जुड़ा सवाल

रियो डी जिनेरिया से निलकने वाले अखबार ओ ग्‍लोबो के जर्नलिस्‍ट ने एक स्‍कीम से जुड़े भ्रष्‍टाचार के केस से पत्‍नी से जुड़े होने के बारे में सवाल किया था। रिपोर्ट के सवाल का जवाब देते हुए बोलसोनारो ने कहा, 'मैं तुम्हारे मुंह पर घूंसे मारना चाहता हूं।' यह जर्नलिस्‍ट उस समूह का हिस्सा था, जो ब्राजीलिया में मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल में अपनी रविवार की प्रार्थना सभा के बाद जैर बोलसोनारो से मिला था। राष्ट्रपति बोलसोनारो ने जैसे ही रिपोर्टर को धमकाया, वहां मौजूद बाकी जर्नलिस्‍ट्स विरोध प्रदर्शन करने लगे। बोलसोनारो इसे नजरअंदाज करके निकल गए। पिछले दिनों एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट में कहा गया था कि जिस समय बोलसोनारो राष्‍ट्रपति नहीं थे उस समय रियो डि जिनेरियो में क्‍यूरीज ने फर्स्‍ट लेडी मिशेल बोलसोनारो के बैंक अकाउंट में साल 2011 से लेकर 2016 तक फंड ट्रांसफर किया था। राष्ट्रपति की पत्नी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इस मामले में रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर और बोलसोनारो के दोस्‍त फैब्रिसियो क्‍यूइरोज का भी नाम आया है। फैब्रिसियो, राष्‍ट्रपति के बेटे फ्लैवियो बोलसोनारो के लिए पूर्व सलाहकार भी रहे हैं और अब सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+