Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बोरिस जॉनसन होंगे UK के नए पीएम, बुधवार को संभालेंगे अपना पद

लंदन। लंदन के पूर्व मेयर रहे बोरिस जॉनसन अब यूके के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कंजरवेटिव पार्टी ने बोरिस को ब्रिटेन के अगले पीएम के तौर पर चुन लिया है। बोरिस, थेरेसा मे की जगह लेंगे जिन्‍हें ब्रेग्जिट की वजह से इस्‍तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है। बोरिस के पीएम बनते ही पिछले तीन वर्षों से यूके में ब्रेग्जिट पर जारी घमासान पर विराम लग सकता है। साल 2016 में ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन से बाहर हो गया था।

boris-johnson

बुलाए जाते हैं ब्रिटेन के डोनाल्‍ड ट्रंप

बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का डोनाल्‍ड ट्रंप कहा जाता है और वह अमेरिका के काफी करीब हैं। लेकिन यह बात भी दिलचस्‍प है कि जॉनसन को जनता ने नहीं बल्कि 160,000 रजिस्‍टर्ड कंजरवेटिव पार्टी के मेंबर्स ने चुना है। बोरिस बुधवार को अपना पद आधिकारिक तौर पर संभाल लेंगे जब थेरेसा मे आधिकारिक तौर पर अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगी। जॉनसन ने जीत पर अपने प्रतिद्वंदी जेर्मी हंट को भी थैंक्‍यू कहा है। साथ ही लंदन में मौजूद पार्टी सदस्‍यों के सामने उन्‍होंने मे का भी शुक्रिया अदा किया। मंगलवार को यूके में चुनावों के नतीजों का ऐलान हुआ है। थेरेसा मे ने 24 मई को अपने इस्‍तीफे का ऐलान किया था। उस समय आंखों में आंसू लिए मे ने ब्रेग्जिट पर अपनी असफलता मानी थी और इस बात को भी स्‍वीकारा था कि उनका ब्रेग्जिट प्‍लान पूरी तरह से असफल साबित हुआ। पीएम मे ने एक इमोशनल बयान के साथ डाउनिंग स्‍ट्रीट छोड़ने का ऐलान किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+