UK के पीएम बोरिस जॉनसन से सिंगल मदर्स को बताया गैर-जिम्मेदार, कहा उनसे पैदा होने वाले बच्चे...
लंदन। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद पैदा कर दिया है। हालांकि उनका यह बयान नया नहीं है और दो दशक पुराना है। मगर अब यह खबरों में है और इसकी वजह से उनकी तीखी आलोचना हो रही है। जॉनसन का बयान सिंगल मदर से जुड़ा हुआ है। जॉनसन ने कई साल पहले लिखा था कि उन्हें उन सिंगल मदर्स की संख्या में इजाफा होते देखकर काफी अफसोस होता है जो घमंडी होती हैं और जो शादी के बिना गर्भवती होने पर गैर-जिम्मेदार रहती हैं।

सामने आया सन् 1995 का आर्टिकल
जॉनसन ने सन् 1995 में स्पेक्टेटर में यह लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने सिंगल मदर के बच्चों को 'बुरी तरह से पला हुआ, गैर-कानूनी, आक्रामक और गैर-कानूनी बताया था।' कंजर्वेटिव पार्टी के जॉनसन की विपक्षी लेबर पार्टी की ओर से उनके इस बयान को सबके सामने लाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आर्टिकल में सिंगल मदर्स की तेजी से बढ़ती संख्या पर अफसोस जताया था। साथ ही उन्होंने इसे एक समस्या बताते हुए इसका हल तलाशने की बात तक कह डाली थी। जॉनसन उस समय डेली टेलीग्राफ के साथ बतौर असिस्टेंट एडीटर जुड़े हुए थे।
12 दिसंबर को होने हैं चुनाव
लेबर पार्टी की अटॉर्नी जनरल शामी चक्रवर्ती की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया है। उन्होंने कहा है कि इससे साफ होता है जॉनसन महिलाओं और उनके परिवार के लिए सही नहीं हैं। चक्रवर्ती के मुताबिक एक ऐसा व्यक्ति जिसका महिलाओं के लिए ऐसा रवैया हो, वह हमारे देश के पीएम के तौर पर ठीक नहीं है। यूके में 12 दिसंबर को चुनाव होने हैं। जॉनसन ने इस आर्टिकल में सिंगल मदर्स को गैरजिम्मेदार बताया था और कहा था कि पति की गैर-मौजूदगी में गर्भवती होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। जॉनसन यहां तक कह गए थे कि किसी को तलाशना होगा जो महिलाओं की शादी करने की इच्छा को फिर से जगा सके।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications