खूबसूरत लड़की को TiKTok ट्रेंड फॉलो करना पड़ा भारी, बुरी तरह से झुलसा पूरा चेहरा

नई दिल्ली, 14 जुलाई: स्मार्ट फोन आज हर किसी के हाथ में है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल की आदत लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रोजाना नए ट्रेंड चलते रहते हैं, जिसमें कभी अलग ढंग से कपड़े पहनना रहता है, तो कभी नए स्टाइल में खाना पकाना। हाल ही में चले खाने-पीने की रेसिपी वाले ट्रेंड ने एक महिला के चेहरे को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

पोचड एग पड़ा महंगा

पोचड एग पड़ा महंगा

कुछ दिनों से TiKTok पर एक ट्रेंड चल रहा था। जिसमें पोचड एग बनाना था। इस ट्रेंड को फॉलो करने का विचार बोल्टोन की एक महिला चैंटेल के दिमाग में आया और उसने पोचड एग बनाने का हैक वीडियो देखा। इसके बाद वो उसे ट्राई करने फोन के साथ किचन में पहुंचीं, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी नहीं थी। उसके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया।

पानी में डालकर निकालना था अंडा

पानी में डालकर निकालना था अंडा

दरअसल पोचड एग में पहले पानी को उबाल लिया जाता है। इसके बाद उस पर अंडा तोड़कर डाला जाता है। कुछ देर पकने के बाद जब अंडे का रंग बदलना शुरू हो तो उसे बाहर निकाल लिया जाता है। महिला के मुताबिक वो कई सालों से पोचड एग बना रहीं, लेकिन आमतौर पर वो माइक्रोवेव में साधरण तरीके से बनाती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने वीडियो देखकर कुछ अलग करने की सोची।

कभी नहीं खाएंगी अंडा

कभी नहीं खाएंगी अंडा

चैंटेल के मुताबिक सबसे पहले उन्होंने एक बर्तन में पानी लिया। फिर उसमें अंडा तोड़कर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने उसे माइक्रोवेव के अंदर रख दिया। कुछ देर बाद उसे निकालकर वो पानी से अंडे को अलग करने लगीं। इसी दौरान गर्म पानी ऊपर उछला और उनका पूरा चेहरा जल गया। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। वैसे चैंटेल के चेहरे को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जिसे सही होने में काफी वक्त लगेगा। फिलहाल अब उन्होंने जिंदगी में कभी अंडा ना खाने की कसम खाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+