नाइजीरियाः बोको हरम ने ग्राणीणों को गोलियों से भूना, फिर दाह संस्कार में जा रहे लोगों पर बमबारी, 37 मरे
नाइजीरिया में बोको हरमचरमपंथी समूह ने दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 37 गांव वालों की हत्या कर दी है। इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों ने सोमवार और मंगलवार को योबे राज्य के गीदाम जिले में गांव वालों को निशाना बनाया।
बोको हरमके आतंकियों ने 17 लोगों को गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, बाकी के 20 लोगों को खत्म करने के लिए बारूदी सुरंग का इस्तेमाल किया। अन्य हैरानी की बात की ये है कि बाद में मारे गए 20 लोग पहले मारे गए 17 लोगों की अंतिम संस्कार में गए थे।

File Image
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में पहला हमला सोमवार को देर रात गीदाम के सुदूर गुरोकैया गांव में हुआ। आतंकियों ने ग्रामीणों पर गोलियां चला दी गईं, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी देते हुए गुरोकैया गांव के रहने वाले शैबू बाबागाना ने बताया कि 17 लोगों को दफनाने के लिए जब 20 गांव वाले कब्रिस्तान जा रहे थे तो मंगलवार को रास्ते में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
एक अन्य निवासी इदरीस गीदाम ने कहा कि मारे गए लोगों की संख्या 40 से अधिक थी। इदरीस गीदाम ने कहा कि ये हाल के दिनों में बोको हरमकी तरफ से किए गए सबसे भयानक हमलों में से एक है। अपने प्रियजनों को खोने के तुरंत बाद दफनाने वाले समूह पर हमला करना बहुत भयावह है।
योबे राज्य सरकार ने बुधवार को हमलों पर एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई, जिसका आरोप पड़ोसी बोर्नो से राज्य में प्रवेश करने वाले चरमपंथियों पर लगाया गया। योबे सरकार के सुरक्षा सहयोगी अब्दुस्सलाम दहिरू ने संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है और हम भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के प्रयास में घुसपैठ पर एक रिपोर्ट का अध्ययन कर रहे हैं।"
इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हरमने क्षेत्र में इस्लामी कानून या शरिया की अपनी कट्टरपंथी व्याख्या स्थापित करने की कोशिश में 2009 में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में विद्रोह शुरू किया था। बोको हरमबेहद घातक तरीके से लोगों की निर्मम हत्या करने के लिए जाना जाता है।
बोको हरमके प्रभावशीलता का अंदाजा योबे के पड़ोसी बोर्नो राज्य में केंद्रित चरमपंथी हिंसा के कारण कम से कम 35,000 लोग मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू, जिन्होंने मई में पदभार संभाला था, देश के सुरक्षा संकट को समाप्त करने में सफल नहीं हुए हैं। दर्जनों सशस्त्र समूह ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं और फिरौती के लिए यात्रियों का अपहरण कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications