सूडान: नील नदी में नाव डूबने से 21 छात्रों समेत एक महिला की मौत
खार्तूम। नील नदीं में एक नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हुई हैं, जिसमें 21 छात्र बताए जा रहे हैं। सूडान स्टेट न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नील नदी में स्कूली छात्रों से भरी एक नाव डूबने से हादसा हुआ है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

सूडान न्यूज एजेंसी ने कहा कि बुधवार को एक नाव 40 से ज्यादा स्टूडेंट को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी, तभी डूबने से उसमें सवार 21 की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नाव में सवार छात्रों की उम्र क्या थी।
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी कारण से नाव डूबी है।












Click it and Unblock the Notifications