Blasts in Iran: ईरान बम ब्लास्ट में अब तक 103 मौतें, Islamic State ने ली जिम्मेदारी

ईरान में गुरुवार को हुए दोनों विस्फोट में करीब 100 लोगों की मारे जाने की पुष्टि की है। इस बीच इस्लामिक स्टेट (Islamic State) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। अपने टेलीग्राम ग्रुप पर पर एक पोस्ट के जरिए इस्लामिक स्टेट ने एक बयान में कहा कि ईरान में दोनों हमले इस्लामिक स्टेट ने ही करवाए थे।

ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की बुधवार (3 जनवरी) को चौथी बरसी थी। जिनकी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई। इस मौके पर कासिम सुलेमानी की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान पहला बम विस्फोट हुआ।

Blasts in Iran

इसके बाद दूसरा बम विस्फोट करीब 20 मिनट बाद हुआ। पहले धमाके के बाद मौके पर इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोग भी थे, जब दूसरा हमला हुआ तो आम नागरिकों के साथ ही इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों विस्फोट में करीब 100 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

हमले के बाद आईएसआईएस (Islamic State of Iraq and the Levant) ने अपने टेलाग्राम चैनल पर एक पोस्ट किया। जिसमें दोहरे बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली गई।

दरअसल, आईएसआईएस ने अमेरिका के हमले में मारे गए ईरानी सेना के जनरल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम को निशाना बनाया गया। हमले के बाद ईरानी जांच एजेंसियां इसके कारणों का जांच कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+