कनाडा के ओंटारियो में भारतीय बॉम्‍बे भेल रेस्‍टोंरेंट में ब्‍लास्‍ट, 18 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में स्थित एक भारतीय रेस्‍टोरेंट में गुरुवार रात ब्‍लास्‍ट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस ब्‍लास्‍ट में करीब 18 लोग घायल हो गए हैं और ये लोग

इस रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए आए थे। ब्‍लास्‍ट गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ है और इस रेस्‍टोंरट का नाम बॉम्‍बे भेल रेस्‍टोरेंट है। यह रेस्‍टोरेंट मिसिस्‍सागुआ, ओंटारियो

में है।

गैस लीक की वजह से हुआ ब्‍लास्‍ट!
ब्‍लास्‍ट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन कहा जा रहा है कि गैस लीक की वजह से यह ब्‍लास्‍ट हुआ है। कुछ लोग इसे सिर्फ एक दुर्घटना करार दे रहे हैं।
ओंटारियो टोरंटो के दक्षिण में स्थित एक शहर है। मिसिस्‍सागुआ, लेक ओंटारियो पर स्थित है और इस शहर की आबादी 700,000 है और यहां अप्रवासियों की तादाद सबसे ज्‍यादा

है। यह कनाडा की छठवीं ऐसी सिटी है जहां पर जनसंख्‍या सबसे ज्‍यादा है। एक लोकल एंबुलेंस सर्विस पील पैरामेडिक्‍स की ओर से कहा गया है कि 'एक ब्‍लास्‍ट के बाद इसे

मिसिस्‍सागुआ में बहुत‍ सारे मरीज देखने को मिले हैं।' तीन लोग ब्‍लास्‍ट की वजह से गंभीर रूप से घायल हैं तो बाकी लोगों को हल्‍की चोटें आई हैं। पुलिस की स्‍वाट टीम को ब्‍लास्‍ट के बाद बुला लिया गया है। यह रेस्‍टोरेंट एक शहर के बिजी प्‍लाजा में है जहां पर सैंकड़ों की तादाद में रोजाना लोग आते हैं।

यह ब्‍लास्‍ट कनाडा में हुई उस घटना के ठीक एक माह बाद हुआ है जिसमें एक वैन ड्राइवर ने फुटपाथ पर चढ़ रहे लोगों पर वैन चढ़ा दी थी। यह घटना टोरंटो में हुई थी। उस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी तो करीब 14 लोग घायल हो गए थे। इस हमले को एलके मिनाससियान नामक शख्स ने अंजाम दिया था। वह घटना कनाडा की सबसे खतरनाक घटनाओं में से एक मानी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+