नाईजीरिया में अवैध ऑयल रिफाइनरी में विस्फोट,80 लोगों की मौत

अबुजा, 24 अप्रैल। नाईजीरिया स्थित एक अवैध तेल रिफाइनरी में विस्फोट के चलते 80 लोगों की मौत हो गई है। यह विस्फोट शुक्रवार को एग्बीमा स्थित इलाके में हुआ है। एक शीर्ष अधिकारी ने विस्फोट में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पेट्रोलियम रिसोर्स के कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया कि अवैध साइट पर भीषण आग लग गई जिसमे 80 लोग बुरी तरह से जल गए, जिनकी पहचान होपाना भी मुश्किल है। सरकार ने पहले से इस पेट्रोल रिफाइनरी के मालिक को वॉन्टेड घोषित किया था, जोकि फरार है। इमो और रिवर्स इलाके के जंगल में भारी विस्फोट सुनने को मिला, जिसके बाद धुएं से आसमान भर गया और पूरे इलाके में यह धुआं दिखने लगा।

blast

सुप्रीम काउंसिल ऑफ ऑयल गैस प्रोड्यूसिंग एरियास के प्रेसिडेंट जनरल कोलिंस एजिये ने कहा कि विस्फोट अचानक से सुनाई दिया, यह विस्फोट इमो और रिवर्स के बीच जंगल में हुआ था। विस्फोट के बाद काला धुंआ इलाके में दिखाई दे रहा था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, यह ऐसी घटना है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है, तकरीबन 80 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए हैं। इस तरह की अवैध रिफाइनरी की पहचान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बता दें कि इलाके में अक्सर पाइपलाइन को तोड़कर तेल की चोरी होती थी, जिसके चलते भारी आर्थिक नुकसान होता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+