दुनिया भी मुरीद हैं सचिन, मोदी, हजारे और केजरीवाल की
नई दिल्ली। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को केवल भारतीय ही पसंद नहीं करते हैं बल्कि वह पूरी दुनिया में पसंद किये जाते हैं। यह कहना हमारा नहीं बल्कि एक सर्वे का कहना है। भारत समेत 13 देशो में 'द टाइम्स' की ओर से कराये गये सर्वे में विश्व की ओर से पंसद किये गये लोगों की लिस्ट में नंबर फाइव पर भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। जबकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये गये है।
इस सर्वे में ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, भारत, चीन, मिस्र, नाइजीरिया और ब्राजील के लगभग 14,000 लोगों की राय जानी गई। इस लिस्ट के टॉप 10 लोगों में चार भारतीय हैं, जबकि 30 लोगों में कुल सात भारतीय शामिल हैं।
इस लिस्ट में जहां सचिन नंबर पांच पर है वहीं नंबर सात पर गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी है जिनकी लोकप्रियता पश्चिमी देशों में भी है इस बात का पता चलता है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में नौवें नंबर में है तो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 10वें, समाजसेवी अन्ना हजारे 14वें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18वें और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 30वें पायदान पर मौजूद है।
इस लिस्ट में नंबर वन पर बिल गेट्स, नंबर दो पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, तीसरे स्थान पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मौजूद ,चौथा नंबर पर ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को, और छठे स्थान पर काबिज हुए हैं चीन के राष्ट्रपति ज़ी जिनपिंग, आठवें नंबर पर अमेरिकी बिज़नेस टाइकून वॉरेन बफेट हैं।
आईये एक नजर डालते हैं स्लाइडों पर

बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये गये है।

बराक ओबामा
'द टाइम्स' की ओर से कराये गये सर्वे में नंबर दो पर हैं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा।

पुतिन
तीसरे स्थान पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मौजूद हैं।

पोप
चौथा नंबर पर ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस हैं।

सचिन तेंदुलकर
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में नंबर पांच पर है।

नरेन्द्र मोदी
इस लिस्ट में नंबर सात पर गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी है जिनकी लोकप्रियता पश्चिमी देशों में भी है ,इस बात का पता चलता है।

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में नंबर नौ की पोजिशन मिली है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को।

एपीजे अब्दुल कलाम
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को 10वीं पोजिशन मिली है। इन्हें लोग मिसाइल मैन के नाम से ही पसंद करते हैं।

अन्ना हजारे
समाज सेवी अन्ना हजारे को इस लिस्ट में 14 वीं पोजिशन मिली है।

अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 18वां स्थान मिला है।

रतन टाटा
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 30वें पायदान पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications