बिल गेट्स ने Microsoft के 47वें BirthDAY पर शेयर किया अपना "जंपिंग" video, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली, 06 अप्रैल: 1955 में वाशिंगटन, डीसी में जन्मे बिल गेट्स विश्व प्रसिद्ध माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापकों में से एक थे। एक युवा प्रोग्रामर बिल गेट्स ने 4 अप्रैल, 1975 को अपने मित्र पॉल एलन के साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ते हुए माइक्रोसॉफ्ट की सह-स्थापना की। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर Microsoft के 47वें जन्मदिन पर "जंपिंग" इंस्टा रील शेयर की। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट की बदौलत बिल गेट्स बने इतने अमीर
माइक्रोसॉफ्ट की विश्व स्तर पर सफलता मिलने से बिल गेट्स बहुत अमीर हो गए। उन्हें दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, वह 2021 में दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल संपत्ति $135 बिलियन है।

बिल गेट्स फाउंडेशन कर रहा लोगों की मदद
बिल गेट्स भी दुनिया भर में अपने फाउंडेशन के जरिए मानवीय सेवाएं देते रहे हैं। पिछले सोमवार को उनका 47वां जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो में बिल गेट्स कूदते हुए आए नजर
बिल गेट्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह प्लास्टिक की कुर्सी के उस तरफ और इस तरफ कूदते है। एक छोटी बच्ची इसे करीब से देखती है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा "यह हर घर में कंप्यूटर के लिए माइक्रोसॉफ्ट की मांग को पूरा करने के लिए एक छलांग है।












Click it and Unblock the Notifications