चीन में शी जिनपिंग से मिले बिल गेट्स, बोले- 'आप पहले अमेरिकी मित्र जिनसे इस साल मैं मिला'

बातचीत के दौरान जिनपिंग ने कहा कि अब धीरे-धीरे दुनिया कोविड के प्रभाव से उभर रही है, ऐसे में लोगों को घूमना चाहिए, अधिक संवाद करना चाहिए और एक दूसरे के बारे में समझ बढ़ानी चाहिए।

माइक्रोसॉप्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स इन दिनों चीन दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग से मुलाकात की। चीन की सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। शी जिनपिंग और बिल गेट्स आखिरी बार 2015 में मिले थे।

पीपुल्स डेली के अनुसार, शी जिनपिंग ने बिल गेट्स से मुलाकात के दौरान कहा कि वे इस साल बीजिंग में मिले "पहले अमेरिकी मित्र" हैं। इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भी चीन का दौरा करेंगे।

Bill Gates meets Xi Jinping

बातचीत के दौरान जिनपिंग ने कहा कि अब धीरे-धीरे दुनिया कोविड के प्रभाव से उभर रही है, ऐसे में लोगों को घूमना चाहिए, अधिक संवाद करना चाहिए और एक दूसरे के बारे में समझ बढ़ानी चाहिए।

जिनपिंग ने कहा कि उनका मानना है कि चीन-अमेरिकी संबंध की नींव एक दूसरे देशों के लोगों के बीच है। जिनपिंग ने आगे कहा, "चीन दुनियाभर के देशों के साथ तकनीकी सहयोग में शामिल होने और वैश्विक चुनौतियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।"

रिपोर्ट की अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिल गेट्स से कहा कि कि आप उनमें से हैं, जिन्होंने चीन के विकास में अहम योगदान दिया है, आप हमारे पुराने मित्र हैं। हालांकि जिनपिंग और गेट्स के बीच बैठक के उद्देश्य की सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।

राज्य मीडिया ने बताया कि शी के साथ अपनी बैठक में, गेट्स ने मौजूदा स्थिति और चीन के साथ सहयोग के भविष्य पर अपने विचार पेश किए। गेट्स ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि चीन ने कोविड-19 महामारी से निपटने के बाद दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

इस साल बिल गेट्स से पहले टेस्ला के एलोन मस्क, जेपी मॉर्गन के जेमी डिमन और एप्पल के टिम कुक चीन की यात्रा कर चुके हैं। इन उद्योगपतियों ने कई बड़े चीनी अधिकारियों संग मुलाकात की थी, लेकिन शी जिनपिंग इनमें से किसी भी उद्योगपति से नहीं मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+