बिल गेट्स ने की वैज्ञानिक खोजों और वैक्सीन निर्माण में भारत के नेतृत्व की तारीफ

नई दिल्ली। Bill Gates on India: अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति और दुनियाभर के गरीब देशों में सहायतार्थ मिशन चलाने वाले बिल गेट्स ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों की तारीफ की है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर ने इसके साथ ही वैज्ञानिक आविष्कारों और वैक्सीन निर्माण की क्षमता में भारत के नेतृत्व की तारीफ की है।

Bill Gates

अपने एक ट्वीट में बिल गेट्स ने लिखा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी को खत्म करने में जुटी हुई है ऐसे समय में वैज्ञानिक आविष्कारों और वैक्सीन निर्माण की क्षमता को लेकर भारत के नेतृत्व को देखना बहुत ही अच्छा है।" अपने ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी को टैग किया है। इस ट्वीट के साथ ही बिल गेट्स ने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर को शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी ने भारत में सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की बात कही है।

पहले भी कर चुके हैं तारीफ
इसके पहले बिल गेट्स ने आरोग्य सेतु एप को लेकर पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस लड़ाई के खिलाफ तकनीक के इस्तेमाल के लिए सरकार की तारीफ की थी।

अप्रैल 2020 में बिल गेट्स ने पत्र में लिखा था "भारत में कोविड-19 संक्रमण की दर को रोकने के लिए जो कदम उठाए गए हैं उसके लिए हम आपके नेतृत्व और सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना करते हैं।" इस पत्र में बिल गेट्स ने राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने के साथ ही क्वारंटीन, सोशल डिस्टेंसिंग, हॉट स्पाट को पहचानने पर उस पर नजर रखने के लिए टेस्टिंग को बढ़ाने जैसे उपायों की तारीफ की थी।

इसके पहले आज ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानॉम गेब्रेसस ने भी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़े दवा निर्माता के रूप में भारत के काम की तारीफ की थी। "भारत ने लगातार कोविड-19 महामारी को समाप्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाना जारी रखा है। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन के निर्माता के तौर पर देश काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर हम साथ मिलकर काम करते हैं, तो हम ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन का इस्तेमाल हर जगह कमजोर लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+