बिलावल-हिना ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोले लोग-'दिल ही नहीं विचार भी मिलते हैं', याद आया पुराना याराना
Bilawal Bhutto, Hina Rabbani Khar: पहलगाम अटैक के बाद जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया है, उससे पड़ोसी देश बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। आपको बता दें कि भारत ने 'सिंधु जल संधि' को निलंबित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि ये संधि साल 1960 से दोनों देशों के बीच पानी बांटने का आधार रही है।
जिसे अभी तक शांति के संदेश के रूप में देखा जाता रहा है लेकिन अब इसी संधि को भारत ने आतंकवाद के आका के खिलाफ हथियार बनाया है, इंडिया के इस प्रहार से पाकिस्तान अंदर तक हिल गया है, इसी वजह से अब वो खुलकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है।

'सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा'
मालूम हो कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक जनसभा में भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। जनता को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा कि 'सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा।'जहां बिलावल ने ये बात खुले मंच से कही तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भी इंडिया को लेकर अनाप-शनाप बातें कही हैं।
'सिंधु जल संधि को खत्म करना सरासर गलत'
उन्होंने X पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'भारत की ओर से कश्मीर विवाद को एकतरफा ढंग से निपटाने के लिए लगातार किए जा रहे अवैध प्रयास गलत हैं, उसका 'सिंधु जल संधि' को खत्म करना , घरेलू राजनीतिक और सुरक्षा विफलताओं के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने की खतरनाक प्रवृत्ति, दक्षिण एशिया को तेजी से संघर्ष की ओर ले जा रही है।'
'दोषारोपण के खेल को जारी रखना अदूरदर्शिता है'
हिना ने आगे लिखा कि 'इस दोषारोपण के खेल को जारी रखना और जानबूझकर सामान्य स्थिति को कमजोर करना केवल अदूरदर्शिता ही कही जा सकती है, जिससे किसी को भी मदद नहीं मिलेगी।'
हिना और बिलावल पर भड़के लोग
हिना और बिलावल दोनों अपनी-अपनी बातों की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं और लोग इन पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'केवल दिल ही नहीं मिलते विचार भी मिलते हैं।' दरअसल ये बातें इसलिए कहीं जा रही हैं क्योंकि एक वक्त था जब हिना और बिलावल के अफेयर की खबरें केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि कई देशों में सुर्खियां बनी थीं।
'11 साल बड़ी हिना रब्बानी के इश्क में गिरफ्तार हैं बिलावल भुट्टो'
देखने में काफी हसीन हिना रब्बानी खार अपनी स्टाइल की वजह से काफी मशहूर हैं, जब हिना पाक विदेश मंत्री की कुर्सी पर थीं, तब बांग्लादेशी टैब्लॉइड, "द वीकली ब्लिट्ज" ने एक खबर प्रकाशित हुई थी कि जिसमें कहा गया था कि 'बिलावल भुट्टो अपने से 11 साल बड़ी हिना रब्बानी के इश्क में गिरफ्तार हैं।'
शादीशुदा, दो बेटियों की मां है हिना रब्बानी (Bilawal Bhutto, Hina Rabbani Kha)
इस खबर ने पाकिस्तान की सियासत में भूचाल ला दिया था, जिस वक्त ये खबर आई थी, उस वक्त बिलावल भुट्टो सिर्फ 24 साल के थे लेकिन हिना की उम्र 35 थी। वो शादीशुदा और दो बेटियों की मां बन चुकी थीं । रिपोर्ट में कहा गया था कि हिना और बिलावल को आसिफ अली जरदारी ने खुद आपत्तिजनक अवस्था पकड़ा था लेकिन बिलावल ने अपने पिता के खिलाफ ही विरोध का बिगुल फूंक दिया था।
रईस बिजनेसमैन फिरोज गुलजार की पत्नी हैं हिना रब्बानी
मालूम हो कि हिना रब्बानी खार की शादी पाकिस्तान के रईस बिजनेसमैन फिरोज गुलजार से हुई है और दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके नाम अन्नया और दीना है। रिपोर्ट में कहा गया था कि हिना और बिलावल दोनों इस कदर इश्क में गिरफ्तार थे कि हिना इसके लिए अपने पति को तलाक देने के लिए भी तैयार थीं और वो और बिलावल दोनों की शादी के बाद स्विट्जरलैंड में बसने की योजना बना रहे थे।
दोनों की जोड़ी को 'बिलहिना' का नाम दिया गया
हालांकि हिना और बिलावल दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा और ना ही खंडन किया और हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से इस मामले को रफा-दफा भी कर दिया गया लेकिन आज भी दोनों के रिश्ते का रहस्य बना हुआ है लेकिन दोनों के इश्क के चर्चे काफी दिनों तक होते रहे, सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को 'बिलहिना' का नाम दिया गया था। आज इस मामले को सालों बीत गए हैं लेकिन जब भी दोनों के बारे में बातें होती हैं तो लोगों को इनके इश्क के किस्से याद आ ही जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications