आम लोगों को कब से मिलने लगेगी कोरोना की वैक्सीन, रूस ने बताई तारीख
नई दिल्ली। पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, दुनिया में पिछले 24 घंटे में 1.95 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,727 लोगों की मौत हो गई, वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 74 हजार के पार पहुंच गई है, ऐसे में हर किसी को इसकी वैक्सीन का इंतजार है, तो वहीं रूस की सेचेनोव विश्वविद्यालय ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस का वैक्सीन बना लिया है।

ह्यूमन ट्रायल में वैक्सीन इंसानों के लिए सेफ पाई गई है
तो वहीं विवि ने अब कहा है कि वह अगस्त तक वैक्सीन को मरीजों को उपलब्ध भी करा देंगी क्योंकि ह्यूमन ट्रायल में यह वैक्सीन इंसानों के लिए सेफ पाई गई है, हालांकि यह एक स्मॉल ट्रायल था,जो कि38
वालंटियर्स पर किया गया, इसके सारे ट्रायल गमलेई नैशनल रिसर्च सेंटर में पूरे किए, इस बारे में बात करके हुए रिसर्च सेंटर के हेड ने TASS से कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि 12 से 14 अगस्त के बीच वैक्सीन 'सिविल सर्कुलेशन' में आ जाएगी और उसके बाद इसका बड़े पैमाने पर निजी कंपनियां प्रॉडक्शन शुरू कर देंगी।
Recommended Video

वैक्सीन का 3 फेज में ट्रायल होगा
उन्होंने ये भी कहा कि वैक्सीन का 3 फेज में ट्रायल होगा, जिस किसी को ये वैक्सीन दी जाएगी उस पर पूरा निरक्षण होगा, प्रथम 1 और प्रथम 2 पर सेफ्टी की जांच होती है, जिससे तीसरे चरण में बड़ी संख्या में इसका ट्रायल हो सके।

दुनिया का पहली कोरोना वायरस वैक्सीन होगी
बता दें कि इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 18 जून को रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा निर्मित टीके के परीक्षण शुरू किया था, अगर रूस का यह दावा सच साबित हुए तो यह दुनिया का पहली कोरोना वायरस वैक्सीन होगी।

रूस में कोरोना की स्थिति काफी चिंताजनक
बता दें कि रूस में कोरोना की स्थिति काफी चिंताजनक है, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब, साउथ अफ्रीका और जर्मनी में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications