अमेरिका में 24 घंटे में गोलीबारी की दूसरी घटना, डेटॉन शहर में फायरिंग, 9 लोगों की मौत, 16 घायल
नई दिल्ली। अमेरिका के ओहियो के डेटॉन शहर में फायरिंग की खबर सामने आई है। डेटॉन में हुई फायरिंग में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में गोलीबारी की दूसरी घटना की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ओहियो के डेटॉन शहर में फायरिंग की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि डेटॉन पुलिस के ट्वीट के मुताबिक 16 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

इससे पहले अमेरिका के टैक्सास में एक मॉल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। टैक्सास के सियलो विस्टा मॉल में मॉल में घुसकर अज्ञात हथियारबंद लोगों अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सुरक्षाबल ने 3 संदिग्धों को हिसासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। फायरिंग की घटना में मारे गए लोगों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवेदना जताई है। ट्रंप ने ट्वीट कर मॉल में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications