ट्रंप वही कर रहे, जो आईएसआईएस चाहता है: जोए बिडेन
वांशिगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जोए बिडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदार डोनाल्ड ट्रंप की तगड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के विचार बहुत खतरनाक हैं और यह अमेरिका के नहीं हो सकते। बिडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप आतंकी संगठन के मुताबिक ही काम कर रह हैं। जैसा आईएसआईएस चाहता है, वैसा ही डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रंप के विचार गलत नहीं बल्कि खतरनाक हैं। जोकि हमारे सविंधान के खिलाफ हैं।
ट्रंप के बयान ऐसे हैं जैसे वो आईएसआईएस के हाथों में खेल रहे हों और उनके प्रोपेगेंडा को बढ़ाने के लिए बयान दे रहे हों।
यह बातें बिडेन ने पेनसेलवानिया में डेमेाक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में आयोजित एक रैली में कही।
उन्होंने कहा कि बयानों के जरिए ऐसा माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जैसे अमेरिका मुस्लिमों के खिलाफ है। आईएसआईएस हमारे और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच दरार पैदा करना चाहता है। और ट्रंप अपने बयानों के जरिए आईएसआईएस की मदद कर रहे हैं।
बिडेन ने कहा कि ट्रंप एक के बाद एक करके अपनी हदें पार करते हैं और पिछले सप्ताह ओबामा को आईएसआईएस का फाउंडर कहके उन्होंने सबसे खतरनाक बयान दे डाला।












Click it and Unblock the Notifications