Cyber Attack के बीच Team Biden का ट्रंप प्रशासन पर गंभीर आरोप, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा
Pentagon Halts Briefings, joe biden team for trsition, joe biden team on pentagon, joe biden trasition team, Pentagon Halts Briefings to biden team, जो बाइडेन, पेंटागन ने जो बाइडेन की टीम को ब्रीफिंग रोकी, ट्रंप प्रशासन
वाशिंगटन: Cyber Attack on America: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के बाद भी तल्खी कम नहीं हो रही है। अब ट्रंप प्रशासन और नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के सत्ता हस्तांतरण में लगी प्रशासनिक टीम (Team Biden) में ठन गई है। बाइडेन की ट्रांजिशन टीम ने पेंटागन पर रक्षा मामलों की जानकारी न देने का आरोप लगाया है। बाइडेन की टीम ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। ये मामला ऐसे समय तूल पकड़ा है जब अमेरिका पर सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है।

बाइडेन की ट्रांजिशन टीम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योहानेस अब्राहम (Yohannes Abraham) ने कहा "वह पहले से ही मिल रहे बेहद कम सहयोगी को इस सप्ताह रोक दिए जाने से चिंतित हैं।"
ट्रंप नहीं स्वीकार कर पा रहे हार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन से अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि वह सरकारी एजेंसियों को परम्परा के खिलाफ जाकर बाइडेन की टीम के साथ सहयोग नहीं करने दे रहे हैं। पेंटागन का जानकारी रोकने का मामला इसी से जुड़ा है। अमेरिका में नवम्बर में राष्ट्रपति का चुनाव होता है जबकि नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 20 जनवरी को किया जाता है। इस समय में निर्वाचित राष्ट्रपति की टीम एजेंसियों के साथ तालमेल स्थापित करती है ताकि शपथ ग्रहण के बाद किसी तरह की समस्या न हो।
रक्षामंत्री ने दिया था बयान
शुक्रवार को ट्रंप के रक्षामंत्री क्रिस मिलर ने एक बयान जारी कर कहा था कि "सैन्य अधिकारियों के साथ दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि छुट्टियों में जानकारियों का आदान-प्रदान रोका जाएगा।"
वहीं बाइडेन की टीम के योहानेस अब्राहम ने प्रेस से कहा "छुट्टियों के बीच जानकारी रोकने को लेकर कोई सहमति नहीं बनी थी।" उन्होंने कहा कि "एक साथ मिलकर काम करने में असफल होने के दूरगामी परिणाम होंगे।"
अमेरिका पर सबसे बड़ा साइबर हमला
सत्ता हस्तांतरण के बीच ये तनाव ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी संस्थानों पर हाल ही में सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है। साइबर कंपनियां और वरिष्ठ राजनेताओं ने इस हमले के पीछे रूस का हाथ होने की बात कही है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
वहीं अब्राहम ने कहा ये हमले चिंतित करने वाली बात हैं और बाइडेन के नेतृत्व में इन हमलों को लेकर जिम्मेदार लोगों को उचित जवाब दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications