ओबामा की चेतावनी के बाद भी चीन ने दक्षिण चीन सागर में भेजे अपने पोत

हांगझौ। दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की चेतावनी का चीन पर कोई असर नहीं पड़ा और उसने विवादित क्षेत्र में अपने और पोत भेज दिए हैं। फिलीपींस के समुद्री तट के करीब चीन ने लगभग दस पोत तैनात कर रखे हैं।

south china sea

चीन ने विवादित क्षेत्र में भेजा पोतों का जखीरा

फिलीपींस के रक्षा विभाग ने कहा है कि चीन के दस पोत दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र स्कारबोरो शोल के पास दिख रहे हैं। इस विवादित क्षेत्र पर फिलीपींस और चीन दोनों अपना दावा करते आए हैं।

फिलीपींस के रक्षा मंत्री का बयान

इस बारे में फिलीपींस के रक्षा मंत्री डेल्फिन लॉरेंजाना ने बताया कि चीनी कोस्ट गार्ड के चार पोत तो पहले से विवादित क्षेत्र स्कारबोरो शोल से एक मील से भी कम दूरी पर डेरा डाले हुए हैं। लेकिन इसके साथ अब छह पोत और दिख रहे हैं जिसे चीन ने हाल में भेजा है। ऐसा लग रहा है कि वे उस क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य कर रहे हैं।

चीन को ओबामा ने चेताया था

जी20 समिट में जाने से ठीक पहले सीएनएन को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन को दक्षिण चीन सागर समेत अन्य मामलों में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन न करने की सलाह दी थी। ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात कर कहा था कि चीन को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन में संयमित व्यवहार दिखाना चाहिए।

ओबामा ने कहा था कि चीन अमेरिका का पार्टनर तभी बना रह सकता है जब वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के दायरे में रहकर कोई कदम उठाए। इसी में चीन की भलाई है क्योंकि एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था अमेरिका चाहता है जिसमें अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन हो।

जी20 समिट के दौरान चीन ने जताया हक

जी20 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण चीन सागर पर अपना हक जताया था और कहा था कि इस मामले में चीन अपनी संप्रुभता से कोई समझौता नहीं करेगा और अपने क्षेत्र की रक्षा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+