स्किन-टाइट ड्रेस पहनकर बेटे को स्कूल छोड़ने आई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video
महिला पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में अपने बेटे को छोड़ने आई थी, लेकिन किसी ने छिपकर उसका वीडियो बना लिया।
बोलीविया: सोशल मीडिया पर अक्सर मॉडल्स और एक्ट्रेसेस को अपनी ड्रेस को लेकर ट्रॉलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में मशहूर सिंगर स्टेसी सोलोमन ने अपने साथ घटी उस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया, जिसमें वो जल्दबाजी में एक ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहनकर सुपरमार्केट चली गई थीं। स्टेसी ने बताया कि वो लेगिंग इतनी ट्रांसपेरेंट थी कि उसमें उनका अंडरगार्मेंट नजर आ रहा था और इस हालत में वो काफी देर तक सुपरमार्केट में घूमती रहीं। अब एक और मॉडल के साथ ऐसी ही एक घटना घटी है। ये मॉडल अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गई थीं, लेकिन उनकी ड्रेस ऐसी थी कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीछे से छिपकर रिकॉर्ड किया गया वीडियो
'द सन' की खबर के मुताबिक, मॉडलिंग के साथ-साथ वकालत करने वालीं वैनेसा मेडिना हाल ही में अपने बेटे को छोड़ने के लिए स्कूल गईं थी। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का शॉर्ट प्लेसूट पहना हुआ था। वैनेसा का मालूम नहीं था कि जब वो गाड़ी से उतरकर अपने बेटे को स्कूल के अंदर छोड़ने जा रही हैं, तो कोई पीछे से छिपकर उनका वीडियो बना रहा था। वैनेसा मेडिना को इस बात का पता तब चला, जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'बेटे के सामने कितने खराब कपड़े पहने हैं'
वीडियो में नजर आ रहा था कि वैनेसा ने एक स्किन टाइट प्लेसूट पहना हुआ था और इस वीडियो को उसी स्कूल में पढ़ने वाले किसी बच्चे की मां ने पीछे से रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उस महिला की आवाज भी सुनाई दी, जिसने ये वीडियो अपनी गाड़ी के अंदर से रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाली महिला का कहना था कि इस मां ने अपने बेटे के सामने कितने खराब कपड़े पहने हुए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोल हुईं वैनेसा
वीडियो बनाने वाली महिला ने यह भी कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब वैनेसा अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए इस तरह की ड्रेस पहनकर आई है। देखते ही देखते वैनेसा मेडिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बहुत सारे इंटरनेट यूजर्स ने वैनेसा की ड्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों के सामने इस तरह के कपड़े पहनना बिल्कुल गलत है।

वैनेसा मेडिना ने दिया सोशल मीडिया पर जवाब
हालांकि, वैनेसा मेडिना ने तय किया कि वो इस ट्रॉलिंग पर चुप नहीं रहेंगी और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर लोगों को जवाब दिया। मिस फिटनेस कॉन्टेस्ट की विनर रही चुकीं वैनेसा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं उन सभी लोगों के प्रति आभार जताना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे उस वीडियो पर इतने सुंदर शब्दों के साथ मेरा समर्थन किया और मुझे प्यार भरे मैसेज किए।'

'मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो शेयर किया'
वैनेसा मेडिना ने आगे लिखा, 'उन सभी लोगों को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने चोरी छिपे बनाए गए मेरे उस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मेरा बचाव किया। उस वीडियो को एक बच्चे की मां ने रिकॉर्ड किया और मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि वो महिला अब खुद ही फंस गई है, क्योंकि उसे नहीं मालूम कि सोशल मीडिया पर इस तरह मेरे चार साल के बेटे की तस्वीर जारी करना एक अपराध है।'

'अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाई वो महिला'
अपनी पोस्ट में वैनेसा ने लिखा, 'वो महिला मुझे बदनाम करना चाहती थी, लेकिन अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाई। वो दिखाना चाहती थी कि मैं बहुत खराब महिला हूं। लेकिन, मेरी ये पोस्ट उस महिला के लिए नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए है, जो इस मामले में मेरे साथ खड़े हुए हैं। मैं एक फिट मां हूं, जो कड़ी मेहनत के साथ अपने बेटे की देखभाल करती है और उसे दुनिया की सारी खुशियां देना चाहती है। मैं किसी का बुरा सोचना नहीं चाहती।'
ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पति को छोड़ रातभर जुआ खेलती रही महिला, लत की वजह से गंवाए 5 करोड़ रुपए











Click it and Unblock the Notifications