Video: अचानक वॉशिंगटन में पूर्व सैनिकों की एक बेकरी में पहुंचे बराक ओबामा और दिखाया योगा पोज
मेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को इन दिनों न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी आलोचना करने वाले भी बहुत मिस करते हैं। ऐसे में जब वह अचानक कहीं नजर आ जाते हैं तो आज भी उनकी फोटो लेने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए लोगों में होड़ लग जाती है।
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को इन दिनों न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी आलोचना करने वाले भी बहुत मिस करते हैं। ऐसे में जब वह अचानक कहीं नजर आ जाते हैं तो आज भी उनकी फोटो लेने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए लोगों में होड़ लग जाती है। कुछ ऐसा ही वॉशिंगटन स्थित डॉग बेकरी पर हुआ जहां पर ओबामा अचानक ही अपने बेस्ट फ्रेंड और पूर्व अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ पहुंच गए। ओबामा को यहां पर देखते ही लोगों की आंखों में खुशी और एक अजीब सी चमक देखी जा सकती थी।

ओबामा और बिडेन का सरप्राइज
बराक ओबामा और जो बिडेन लंच के लिए अचानक ही जॉर्जटाउन की डॉग टैग बेकरी पहुंच गए थे। दोनों ने यहां पर अपने लिए लंच ऑर्डर किया और फिर लोगों के साथ फोटोग्राफ्स क्लिक करवाईं। बिडेन और ओबामा गहरे दोस्त हैं और इन दोनों को काफी समय के बाद साथ में देखना लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस बेकरी को अमेरिका के पूर्व सैनिकों की ओर से चलाया जाता है जहां पर कुछ ऐसे लोगों को भी रोजगार मिला हुआ जो असैन्य पृष्ठभूमि से आते हैं। ओबामा और बिडेन यहां पर उन सभी वेटरेंस को सम्मानित करने के तौर पर पहुंचे थे जो सेना में रहते हुए विकलांग हो गए थे, जिन सैनिकों की पत्नियां यहां पर काम करती हैं और ऐसे तमाम लोग जो सेना के साथ किसी भी तरह से जुड़े हुए हैं।

ओबामा ने सिखाया योगा
इस बेकरी की ओर से इसके फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। वीडियो में कैजुअल आउटफिट में ओबामा और बिडेन को आसानी से देखा जा सकता है। दोनों अपने-अपने पसंद के मुताबिक खाने के लिए कुछ ऑर्डर कर रहे हैं। ओबामा ने बेकरी में काम करने वाले एक पूर्व सैनिक से बात की और इसके बाद योगा पोज भी एक इंप्लॉयी को सिखाया। इस इंप्लॉयी को योगा टीचर बनना है और ओबामा ने इसे अपना ट्री पोज दिखाया। ओबामा का यह अंदाज देखते ही वहां पर मौजूद लोग हंसे बिना नहीं रह सके।
बेकरी के बाहर सेल्फी के लिए भीड़
जैसे ही ओबामा और बिडेन बेकरी से बाहर निकले लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके लिए तालियां बजाने लगे। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने दोनों को सेल्फी के लिए रोक लिया। बेकरी की सीईओ मेगन ओग्लिवी की मानें तो ओबामा और बिडेन का बेकरी आना उन सभी के लिए सरप्राइज की तरह था। उन्हें देखकर आसपास के लोग पागल से हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications