जब ओबामा ने यूएस आर्मी और मलिया के लिए गया हैप्पी बर्थडे
वाशिंगटन। चार जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस तो होता ही है साथ ही साथ इस दिन राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मलिया ओबामा का जन्मदिन भी होता है।

18 वर्ष की हो चुकी मलिया के पिता राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के मौके पर चार जुलाई को व्हाइट हाउस में अपने देश की सेना की सफलता का जश्न मनाया और साथ ही अपनी बेटी मालिया को 18वें जन्मदिन पर बधाई दी।
ओबामा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारी आजादी यूनिफॉर्म में मौजूद उन असाधारण पुरूषों और महिलाओं के समूह पर टिकी है और उनका परिवार हर दिन हमारे लिए सचेत रहता है।
ओबामा ने कहा कि सेना में मौजूद वैसे लोग जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, हम उन्हें बस इतना बताना चाहते हैं कि हम उनकी कितनी प्रशंसा, आदर करते हैं। आप हर दिन हमारी आजादी की लड़ाई की खातिर जो कुछ भी करते हैं हम उसकी सराहना करते हैं।
ओबामा ने लोगों को बताया कि अमेरिकी आजादी की कहानी 'कुछ ऐसी है कि हमें हर दिन इसके लिए लड़ना होता है। इसमें एक दूसरे का आदर करना शामिल है और यह भी स्वीकार करना शामिल है कि इस देश में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो भूखे रह रहे हैं और इसके कारण वे आजाद भी नहीं हैं।'
ओबामा ने अपनी बात खत्म करते हुए बताया कि उनकी बेटी मालिया का जन्मदिन भी चार जुलाई को ही है। मालिया 18 साल की हो चुकी हैं। फिर ओबामा ने अपनी बेटी के लिए बर्थडे सांग गाया और उसे स्टेज पर बुलाकर बधाई भी दी।












Click it and Unblock the Notifications