मंडेला जैसा अद्भुत गुणों वाला नेता कभी नहीं होगा: ओबामा

ओबामा ने व्हाइट हाउस के संवाददाताओं को बताया कि मेरा पहला राजनीतिक कार्य जो किसी नीति या मुद्दे से जुड़ा हो वो रंगभेद का विरोध ही था। जिस दिन मंडेला जेल से रिहा हुए उस दिन मुझे महसूस हुआ कि इंसान अपनी उम्मीदों के दिशा निर्देशन पर जो कर सकता है, वह डर से कभी नहीं कर सकता। मैं उनकी बातों और कृतियों का अध्ययन करूंगा और अपनी अंतिम सांस तक वह सब करूंगा, जो भी उनसे सीखने के लिए कर सकता हूं।
ओबामा ने कहा कि 'मदीबा' दुनिया के सबसे प्रभावशाली, साहसी और अच्छे लोगों में से थे। वह युगों के साथ हैं। उन्होने अपनी इच्छाशक्ति के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को बदलकर रख दिया। वह अपनी कमियों को पहचानने की योग्यता रखते थे, जिसके कारण वह एक अद्भुत इंसान थे।
मंडेला के निधन पर पूरी दुनिया के नेताओं ने शोक जताया। ओबामा के निधन पर भारत के रा्ष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि "मैं मेरी, देश की जनता और भारत सरकार की तरफ से मंडेला के परिवार, जनता और दक्षिण अफ्रीका की सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं।" वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि"इंसानों में एक महामानव का निधन हो गया। यह दक्षिण अफ्रीका की तरह भारत के लिए भी हानि है। वह सच्चे गांधीवादी थे।"
उन्होंने कहा, "उनकी जिंदगी और उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत रहेगी। मैं सभी लोगों के साथ मिल कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications