जोर का झटका: तलाक के कगार पर बराक ओबामा-मिशेल का रिश्ता
वेबसाइट ने पहले इस खबर को प्रकाशित करके विश्व के सभी लोगों को चौंका दिया लेकिन जब हो-हल्ला मच गया तो वेबसाइट ने यह खबर हटा दी। 17 जनवरी को मिशेल ओबामा 50 साल की होने जा रही है जिसके लिए बराक ओबामा ने व्हाईट हाउस में उनके लिए एक शानदार पार्टी रखी है।
लेकिन मिशेल ने उस पार्टी में जाने से इंकार कर दिया है। लेकिन ओबामा ने अपने देश के प्रति कर्तव्य की बात कहकर मिशेल का पार्टी में आने के लिए राजी कर लिया है।
लेकिन मिशेल ने फैसला ले लिया है कि अब वह व्हाईट हाउस के एक ही कमरे में ओबामा के साथ नहीं बल्कि अलग कमरे में रहेंगी और राष्ट्रपति ओबामा के मौजूदा कार्यकाल खत्म होने (2016 तक) के बाद तलाक ले लेंगी।
बेहद ही स्टाइलिश मिशेल की नाराजगी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की शोकसभा में ओबामा और डेनमार्क की प्रधानमंत्री हेल थॉर्निंग-श्मिट के 'सेल्फी' ऐक्ट के बाद सामने आयी।
मिशेल को वहां पता चला कि ओबामा ने उन्हें दो बार धोखा दिया है जिससे कि मिशेल का दिल टूट गया और उन्होंने ओबामा से अलग होने का फैसला ले लिया है।
मालूम हो अमेरिका समेत विश्व के सभी देशों में बराक-मिशेल को मेड फॉर इच अदर कपल कहा जाता है, सभी का मानना है कि बराक ओबामा, मिशेल को दिलो-जान से प्यार करते हैं ऐसे में दोनों के तलाक की खबरों ने पूरी दुनिया में तूफान मचा दिया है। दोनों को शादी से दो प्यारी बेटियां है जिनसे दोनों बेइंतहा प्यार करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications