जब दिवाली पर बॉलीवुड गानों पर थिरकीं मिशेल ओबामा..

उन्होंने कहा, "हमने दोपहर में बॉलीवुड के एक गाने पर नृत्य की कोशिश की। और बेशक, जैसा कि आप सभी जानते हैं, मैं मानती हूं कि मैं नृत्य कर सकती हूं। लेकिन वैसा नहीं जैसा वे कर सकते हैं। लेकिन हमने बेहतरीन वक्त बिताया।"
मिशेल ने कहा, "ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमने व्हाइट हाउस के स्टेट रूम में बॉलीवुड गाने पर नृत्य किया है।"
इस दौरान उनके नृत्य प्रशिक्षक नकुल देव महाजन ने भी हिस्सा लिया। नकुल के साथ ही भारतवंशी फैशन डिजाइनर नईम खान ने शिरकत की। उन्होंने मिशेल का परिधान तैयार किया था।
मिशेल ने कहा, "जब हम कहते हैं कि हम व्हाइट हाउस को जनता का घर बनाना चाहते हैं, हमारा मतलब सभी से होता है। हमारा मतलब होता है कि हम सभी की संस्कृति, परंपरा को सम्मान देना और उसे अपनाना चाहते हैं, यह हमें वह बनाता है जो हम अमेरिकी हैं। और दिवाली इनमें से एक महत्वपूर्ण परंपरा है।"
उन्होंने कहा, "दिवाली चिंतन-मनन का दिन भी है। यह एक ऐसा दिन है, जब हम अपने साथी मनुष्यों, विशेषकर सुविधाविहीन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सोचें।
उन्होंने विस्कॉन्सिन के ओक क्रीक स्थित सिख गुरुद्वारे में हुई गोलीबार की घटना को याद करते हुए कहा, "जब कभी ऐसी अकल्पनीय हिंसा देश के हर कोने को हिला देती हैं, हम दीए को जलाकर फिर से अंधकार पर रोशनी और बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतिज्ञा लेते हैं।"
मिशेल ने कहा, "मुझे व्हाइट हाउस में आप लोगों के साथ शानदार त्योहार का जश्न मनाने का बेहद गर्व है और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।"
कांग्रेस ने दिवाली के त्योहार और भारत व अमेरिका के मजबूत रिश्ते को सम्मान देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद पिछले मंगलवार को अमेरिकी सांसदों ने कैपिटल हिल में पहली बार दिवाली मनाने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय से हाथ मिलाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications