आईफोन को लेकर ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, बोले अब ट्रंप को जासूसी की चिंता नहीं
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आईफोन के प्रयोग को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। ओबामा ने ट्रंप पर यह टिप्पणी न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के बाद की है जिसमें यह कहा गया था कि चीन और रूस के जासूस आईफोन के जरिए ट्रंप की जासूसी कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी ट्रंप अपने आईफोन का प्रयोग बंद नहीं कर रहे हैं। ओबामा ने ट्रंप का मजाक उस समय उड़ाया जब वह शुक्रवार को विस्कोन्सिन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल की जासूसी का भी मुद्दा उठाया।

गोल्फ कार्ट में छोड़ देते हैं फोन
ओबामा ने यहां पर कहा, 'जी हां हम उन्हीं डोनाल्ड ट्रंप की बात कर रहे हैं जिन्होंने अक्सर साल 2016 में चुनावी प्रचार के दौरान हिलेरी क्लिंटन के असुरक्षित ई-मेल प्रयोग का मुद्दा उठाया और उन पर हमला बोला।' इसके बाद ओबामा ने निशाना साधा कि शायद अब ट्रंप विदेशी जासूसी से चिंतित नहीं हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि ट्रंप एक बार अपना आईफोन गोल्फ कार्ट में भूल गए थे। ओबामा ने कहा कि वह ई-मेल की चिंता नहीं करते और अगर करते तो फिर अब तक कुछ कर चुके होते क्योंकि अब तो चाइनीज जासूस गोल्फ कार्ट के उसी आईफोन से ट्रंप की बातें सुनते हैं जो वह अक्सर छोड़ देते हैं। इस पूरे विवाद के बीच चीन की फोन बनाने वाली कंपनी हुवेआई ने ट्रंप को आईफोन की जगह उसका फोन प्रयोग करने की सलाह दे डाली है। ये भी पढ़ें-कैसा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का iphone, क्या हैं उसके सिक्योरिटी फीचर्स












Click it and Unblock the Notifications