UAE में लहराएगा सनातन धर्म का पताका, आबूधाबी में बनकर तैयार हुआ विशाल मंदिर, उद्घाटन में PM मोदी होंगे शामिल
मुस्लिम बहुल देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक भव्य हिंदू धर्म बनकर तैयार हो गया है। अगले साल फरवरी महीने में इस मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं।
यूएई की राजधानी अबू धाबी इस मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। न सिर्फ यूएई बल्कि, बल्कि पश्चिम एशिया का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है। इसे BAPS हिंदू मंदिर के तौर पर जाना जा रहा है।

इसका निर्माण 700 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसमें जटिल डिजाइन वाले गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर के अग्रभाग के साथ 7 शिखर शामिल होंगे जो देश के प्रत्येक अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बड़ी संख्या में कलाकार, मजदूर और इंजीनियर मिलकर इस भव्य इमारत को तैयार कर रहे हैं। 18 फरवरी, 2024 में भक्तों के लिए खुल रहा ये मंदिर इतना मजबूत है कि 1000 साल तक इसे कुछ नहीं होने वाला है।
दरअसल, 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई की अपनी यात्रा पर गए थे, तो वहां के राष्ट्रपति ने दुबई-आबू धाबी हाइवे पर 17 एकड़ जमीन तोहफे में दी थी। साल 2018 में इस मंदिर की नींव रखी गई थी।
इस मंदिर का निर्माण दो देशों और उनकी सरकारों के बीच बढ़ रहे सद्भाव का एक सबूत है। इस मंदिर की ऊंचाई 108 फीट बताई जा रही है। इस मंदिर का उद्घाटन ऐसे समय पर होगा, जब राम मंदिर भी भक्तों के लिए खुल जाएगा।
मंदिर के निर्माण में 50,000 से अधिक लोगों ने ईंटें रखी हैं, जिनमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अभिनेता संजय दत्त और अक्षय कुमार भी शामिल हैं।
खाड़ी मुल्क में बन रहे इस मंदिर के निर्माण के पीछे हिंदू संप्रदाय 'बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था' है, जिसे BAPS संस्था के तौर पर जाना जाता है। कृष्ण के अवतार के रूप में स्वामीनारायण की पूजा के लिए जाने जाने वाले BAPS ने दुनियाभर में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है। इसमें नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर और अमेरिका के न्यू जर्सी में हाल ही में उद्घाटन किया गया एशिया के बाहर सबसे बड़ा मंदिर भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications