Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bangladesh Violence: हिंसा की आड़ में हो रही भारत-विरोधी साजिश! हादी के भाई का यूनुस सरकार पर बड़ा खुलासा

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उस्मान हादी(Osman Hadi) की मौत के बाद जारी राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ती हिंसा के बीच एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। हादी की हत्या को लेकर उसके भाई ने सीधे तौर पर अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि यह हत्या किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या सामान्य अपराध का नतीजा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश थी, जिसका मकसद देश में डर और अराजकता का माहौल बनाकर आगामी आम चुनावों को टालना था। इस दावे ने बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचा दी है और साथ ही भारत-विरोधी प्रचार (Anti-India Propaganda) को लेकर भी कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।

bangladesh-violence-anti-india-plot-osman-hadi-death

भाई का बड़ा आरोप: "चुनाव टालने के लिए रची गई हत्या"

उस्मान हादी के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हत्या एक राज्य-प्रायोजित राजनीतिक अपराध है। मीडिया से बातचीत करते हुए हादी के भाई ने कहा, "मेरे भाई की हत्या का मकसद साफ था देश में डर और अराजकता फैलाना, ताकि यह साबित किया जा सके कि हालात चुनाव के लायक नहीं हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार से जुड़े तत्वों ने जानबूझकर हिंसा को बढ़ावा दिया, ताकि फरवरी 2026 में प्रस्तावित आम चुनाव रोके जा सकें। बांग्लादेश में जारी हिंसा में भारत का कोई हाथ नहीं है। हादी के भाई और उनके समर्थकों का आरोप है कि हिंसा के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की जा रही है। आंतरिक प्रशासनिक और राजनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाया जा रहा है ताकि जनता की नाराजगी को बाहरी दुश्मन की ओर मोड़ा जा सके।

हिंसा के बहाने भारत-विरोधी साजिश?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बांग्लादेश में जब-जब राजनीतिक संकट गहराया है, तब-तब भारत को निशाना बनाना एक आसान और आजमाई हुई रणनीति रही है। उस्मान हादी के भाई ने स्पष्ट शब्दों में कहा, मेरे भाई भारत के खिलाफ नहीं थे, वे बांग्लादेश के लोकतंत्र के पक्ष में थे। उनकी हत्या के बाद भारत को दोषी ठहराना एक झूठा और भ्रामक प्रचार है, ताकि असली दोषियों पर सवाल न उठें।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अंतरिम सरकार के 16 महीने के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। राजधानी ढाका समेत कई शहरों में राजनीतिक हिंसा, आगजनी और सड़क संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा हालात से बाहर निकलने का एकमात्र लोकतांत्रिक रास्ता समय पर चुनाव है। लेकिन मौजूदा माहौल यह संकेत दे रहा है कि कुछ ताकतें चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना चाहती हैं।

चुनाव से पहले हिंसा पर कई सवाल?

कई राजनेताओं ने आशंका जताई है कि एक खास राजनीतिक गुट आगामी आम चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने के लिए जानबूझकर हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए भारत-विरोधी भावना को हथियार बनाया जा रहा है, ताकि जनता का ध्यान आंतरिक समस्याओं से हटाया जा सके। राजनीतिक असफलताओं का ठीकरा बाहरी ताकतों पर फोड़ा जा सके और राष्ट्रवादी भावनाओं को भड़काकर अराजकता फैलाई जा सके।

हादी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर यह प्रचार तेज हो गया कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण अनुरोध को भारत द्वारा अस्वीकार किया गया और हत्या के आरोपी भारत भाग गए। वहीं सरकार और प्रशासन ने साफ किया है कि आरोपियों के देश छोड़ने या भारत भागने को लेकर कोई ठोस या प्रमाणिक सबूत नहीं मिले हैं।

अंतरिम सरकार की चुप्पी पर सवाल

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो और द डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट्स में गंभीर आरोप लगाए हैं। BBC की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले से पहले सरकार के शीर्ष स्तर तक मदद की गुहार लगाने के बावजूद समय पर कोई सुरक्षा सहायता नहीं पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे जरूरलेकिन भीड़ को नियंत्रित करने या हिंसा रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से इस पूरी हिंसा और आगजनी के पीछे सरकारी लापरवाही या संभावित भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

अब तक यूनुस सरकार की ओर से इन गंभीर आरोपों पर कोई स्पष्ट और ठोस जवाब सामने नहीं आया है। न ही हत्या की जांच को लेकर कोई पारदर्शी कार्ययोजना घोषित की गई है। इस चुप्पी ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या उस्मान हादी की हत्या की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होगी? क्या दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा? क्या बांग्लादेश में समय पर आम चुनाव कराए जाएंगे?

उस्मान हादी की हत्या अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं रही, बल्कि यह बांग्लादेश में राजनीति से जुड़ा एक बड़ा सवाल बन चुकी है। चुनाव टालने के आरोप, बढ़ती हिंसा और भारत-विरोधी प्रचार ने हालात को और जटिल बना दिया है। अब यह देखना अहम होगा कि बांग्लादेश सरकार जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाती है?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+