Bangladesh: बांग्लादेश ने शेख हसीना का पासपोर्ट किया रद्द, क्या अब भारत सरकार को सौंपने पर होना पड़ेगा मजबूर?
Sheikh Hasina passport revoke: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जुलाई में जबरन गायब किए गए लोगों और हत्याओं में कथित संलिप्तता के आरोप में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ-साथ 96 अन्य लोगों का पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं।
मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के उप प्रेस सचिव, अबुल कलाम आजाद मजूमदार ने कहा, कि "पासपोर्ट विभाग ने जबरन गायब किए गए लोगों में शामिल 22 व्यक्तियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं, जबकि शेख हसीना सहित 75 अन्य लोगों के पासपोर्ट जुलाई में हुई हत्याओं में उनकी संलिप्तता के कारण रद्द कर दिए गए हैं।"

क्या शेख हसीना का भारत में रहना होगा मुश्किल? (Bangladesh Revokes Sheikh Hasina Passport)
77 साल की शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं, जब वे बड़े पैमाने पर छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश से भाग गई थीं, जिसने उनकी अवामी लीग की 16 साल की सरकार को गिरा दिया था।
इस बीच, सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के मुताबिक, मजूमदार ने उन व्यक्तियों के नामों का खुलासा नहीं किया, जिनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं।
इस बीच, भारत सरकार ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा अवधि को बढ़ा दिया है। वह पिछले साल अगस्त से देश में हैं। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी है। भारत सरकार ने ये फैसला, उनके प्रत्यर्पण के लिए ढाका में बढ़ती मांगों की वजह से किया गया है। 5 अगस्त को हिंडन एयरबेस पर पहुंचने के बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, हालांकि पता चला है कि उन्हें दिल्ली में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली ढाका की अंतरिम सरकार ने 23 दिसंबर को विदेश मंत्रालय को भेजे गए नोट वर्बेल या बिना हस्ताक्षर वाले राजनयिक पत्राचार के माध्यम से उनके प्रत्यर्पण की मांग की है।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया है, कि पूर्व प्रधानमंत्री का वीजा हाल ही में बढ़ाया गया है, ताकि वह देश में रह सकें। उन्होंने हसीना को देश में शरण दिए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, कि भारत में शरणार्थियों और शरण जैसे मामलों से निपटने के लिए कोई विशेष कानून नहीं है।
वीजा अवधि बढ़ाने के कदम में केंद्रीय गृह मंत्रालय शामिल था, जिसे ऐसे मामलों पर हस्ताक्षर करने होते हैं, और यह स्थानीय विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के माध्यम से किया गया है।
HT ने 3 जनवरी को बताया था, कि भारत सरकार हसीना के प्रत्यर्पण के बांग्लादेश के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देने की संभावना नहीं है, घटनाक्रम से परिचित लोगों का कहना है, कि ढाका ने इस तरह के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रमुख औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं।
क्या भारत आएंगे बांग्लादेश के अधिकारी?
इस बीच, नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपी व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने के लिए गठित बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण ने 6 जनवरी को हसीना के लिए दूसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधिकरण ने बांग्लादेशी पुलिस अधिकारियों को हसीना और 11 अन्य को गिरफ्तार करने और 12 फरवरी को पैनल के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया। उसी दिन, बांग्लादेश के राष्ट्रीय स्वतंत्र जांच आयोग के प्रमुख मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एएलएम फजलुर रहमान ने कहा, कि पैनल के सदस्य 2009 में तत्कालीन बांग्लादेश राइफल्स द्वारा 74 लोगों की हत्या की जांच के तहत हसीना से "पूछताछ" करने के लिए भारत आना चाहते हैं।
बीएसएस समाचार एजेंसी ने रहमान के हवाले से कहा, "जांच के मकसद से, यदि (बांग्लादेश) सरकार हमें अनुमति देती है, तो आयोग भारत जाएगा और शेख हसीना से पूछताछ करेगा।"
हालांकि, शेख हसीना के भारत आने के कुछ दिनों बाद, उनके अमेरिका में रहने वाले बेटे साजिब वाजेद जॉय ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है और उन्होंने भारत में शरण मांगी है। उन्होंने पिछले साल 9 अगस्त को एएनआई समाचार एजेंसी से कहा, "किसी ने भी उनका वीजा रद्द नहीं किया है। उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण के लिए आवेदन नहीं किया है। ये सब अफवाहें हैं।"
ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं, कि अगर उन्होंने भारत में शरण नहीं ली है और जबकि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है, तो क्या उन्हें वापस भेजा जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications