'मुजीब ने नहीं, जियाउर रहमान ने की थी आजादी की घोषणा', Bangladesh की किताबों में बदला गया इतिहास
Bangladesh News: बांग्लादेश ने 2025 के शैक्षणिक सत्र के लिए नई पाठ्यपुस्तकें शुरू की हैं। इन नई पुस्तकों में कहा गया है कि देश की स्वतंत्रता की घोषणा 1971 में शेख मुजीब रहमान ने नहीं, बल्कि जियाउर रहमान ने की थी। द डेली स्टार के अनुसार, नई पुस्तकों में से शेख मुजीबर की राष्ट्रपिता होने की बात को भी हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल करिकुलम एंड टेक्स्टबुक बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर एकेएम रेजुल हसन ने पुष्टि की कि इन पुस्तकों में 26 मार्च, 1971 को जियाउर रहमान की घोषणा की। इतना ही नहीं, उन्होंने 27 मार्च को बंगबंधु की ओर से एक और घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह जानकारी निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई है।

पाठ्यपुस्तक में परिवर्तन और ऐतिहासिक दावे
दरअसल, साल 2010 में शेख हसीना के शासन के दौरान पाठ्यपुस्तकें जारी हुई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान ने 26 फरवरी 1971 को पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले वायरलेस संदेश के माध्यम से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। हालांकि, लेखक और शोधकर्ता राखल राहा ने कहा, पाठ्यपुस्तकों को 'अतिरंजित, थोपे गए इतिहास' से मुक्त करने का प्रयास किया।
राहा ने स्पष्ट किया कि यह तथ्य-आधारित जानकारी नहीं थी कि शेख मुजीबुर रहमान ने पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दौरान स्वतंत्रता की घोषणा करने वाला वायरलेस संदेश भेजा था। नतीजतन, इस दावे को नई पाठ्यपुस्तकों से हटा दिया गया।
मुजीबुर रहमान की घोषणा को जियाउर रहमान ने पढ़ा था
हालांकि, अवामी लीग के समर्थकों का मानना था कि शेख मुजीबुर रहमान ने यह घोषणा की थी और जियाउर रहमान (जो सेना में मेजर थे और बाद में मुक्ति संग्राम के सेक्टर कमांडर बने) ने "मुजीब के निर्देश पर केवल घोषणा पढ़ी थी।"
मुजीब की विरासत को मिटाने के प्रयास
अंतरिम सरकार ने शेख मुजीबुर रहमान की छवि वाले करेंसी नोटों को धीरे-धीरे बंद करने का फैसला किया। इसके अलावा, उन्होंने 15 अगस्त को उनकी हत्या की याद में राष्ट्रीय अवकाश को भी रद्द कर दिया। ये कदम बांग्लादेश में ऐतिहासिक आख्यानों को नया रूप देने के लिए चल रहे प्रयासों का संकेत देते हैं।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश का अल्टीमेटम? मोहम्मद यूनुस की सरकार ने भारत सरकार को दी धमकी!












Click it and Unblock the Notifications