बांग्लादेश की पाकिस्तान, तुर्किए से दोस्ती, टैंक खरीदने तक पहुंची बात, भारत की सख्त टिप्पणी

बांग्लादेश की यूनुस सरकार पाकिस्तान से दोस्ती के बाद तुर्किये से टैंक खरीदने की तैयारी में है। मगर उसकी टैंक डील पर सवाल भी उठने लगे हैं। दरअसल बांग्लादेश तीन तरफ से भारत से घिरा है। उसके दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि वह किस देश से लड़ने की खातिर टैंक खरीद रहा है क्योंकि टैंकों का इस्तेमाल जमीनी लड़ाई में होता है।

शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की बांग्लादेश की मांग के बीच बांग्लादेश की विदेश नीति में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। कभी बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान की ओर सहानुभूति मिलती है, तो कभी तुर्किये रक्षा सौदे के बात आगे बढ़ाई जाती है। ऐसे में पड़ोसी देश की गतिविधियों पर भारत की पैनी नजर है।

MEA S Jaishankar over LAC

बांग्लादेश की यूनुस सरकार पाकिस्तान से दोस्ती के बाद तुर्किये से टैंक खरीदने की तैयारी में है। मगर उसकी टैंक डील पर सवाल भी उठने लगे हैं। दरअसल बांग्लादेश तीन तरफ से भारत से घिरा है। उसके दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि वह किस देश से लड़ने की खातिर टैंक खरीद रहा है क्योंकि टैंकों का इस्तेमाल जमीनी लड़ाई में होता है।

शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की बांग्लादेश की मांग का मसला जटिल बना हुआ है। ईस बीच भारत में विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहित प्रेस वार्ता के दौरान बांग्लादेश की नई सरकार बदली विदेश नीतियों को जिक्र किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवालने अपनी ढाका की यात्रा को लेकर सवाल पर कहा कि अगर बांग्लादेश स्थिर, लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी संबंध चाहता है तभी भारत समर्थन कर सकता है।

भारत का यह बयान बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग के बाद आई है।

बता दें बांग्लादेश में 16 साल पुरानी सरकार के पतन के बाद पूर्व पीएम शेख हसीन ने देश छोड़ दिया। वे 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान आपसी विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की चिंताओं और हितों के प्रति पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा दोहराई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने आज साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, "जहां तक ​​दूसरे प्रश्न पर सामान्य दृष्टिकोण का सवाल है, बांग्लादेश के साथ हमारे संबंधों पर भी सामान्य दृष्टिकोण का सवाल है, हमने इसे बहुत स्पष्ट कर दिया है और मैं इसे फिर से दोहराना चाहूंगा कि बांग्लादेश के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हमारा यह दृष्टिकोण विदेश सचिव के दौरान बहुत स्पष्ट किया गया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+