बांग्लादेश में डेंगू से मचा त्राहिमाम, अब तक 176 लोगों की मौत, 1 दिन में सबसे ज्यादा लोग हॉस्पिटलाइज

बांग्लादेश में भारी मानसूनी बारिश के कारण डेंगू फैलता जा रही है। इसकी वजह से देशभर के अस्पतालों में डेंगू के मरीज भरे हुए हैं। डीजीएचएस डेटा के अनुसार, बुधवार को डेंगू से 19 लोगों की मौत हो गई जो कि अब एक नया रिकॉर्ड है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के अनुसार, रविवार रात तक डेंगू की वजह से कम से कम 176 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 14 वर्ष से कम उम्र के 31 बच्चे शामिल हैं।

dengue situation in bangladesh

बांग्लादेश में रविवार सुबह तक 24 घंटों में कुल 2,292 डेंगू रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया यह 2023 में एक दिन में अस्पताल में भर्ती होने की सबसे अधिक संख्या थी।

17 करोड़ जनसंख्या वाले इस देश में डेंगू अब महामारी का रूप ले चुकी है। हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू की वजह से इस साल लगभग 33,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वर्ष अब तक डीजीएचएस ने डेंगू के 32,977 मामले और 25,626 ठीक होने के मामले दर्ज किए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस साल इस बीमारी से मृत्यु दर पांच साल के सबसे ऊंचे स्तर 0.53 प्रतिशत पर है। पिछले साल यह दर 0.45 प्रतिशत थी, जब बांग्लादेश में डेंगू से रिकॉर्ड 281 लोगों की मौत हुई थी।

डीजीएचएस का कहना है कि जुलाई का महीना सबसे घातक महीना साबित हुआ है। इस साल डेंगू की वजह से अब तक 176 मौतों की पुष्टि हुई है। इसमें से 115 मौत 23 जुलाई तक हो चुकी है। अगर 2022 की बात की जाए तो महीने के शुरुआती 23 दिनों में सिर्फ 29 मौतें हुई थीं।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है क्योंकि बांग्लादेश में डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मौतें होने की संभावना आमतौर पर अगस्त और सितंबर में चरम पर होती है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में पूरे बांग्लादेश में 7,175 डेंगू मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इससे पहले 2019 में 10 लाख से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे। साल 2019 में कुल 179 मौत हुईं जो कि इस डेंगू से हुई मौतों से 3 अधिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+