बांग्लादेश में पीएम मोदी के दौरे पर हिंसक प्रदर्शन, झड़प में 4 लोगों की मौत

ढाका। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का कई संगठन विरोध कर रहे हैं। दौरे के विरोध में बांग्लादेश के चटगांव में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हिंसक झड़प में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का विरोध कर लोगों पर पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई , जिससे कई लोग घायल हुए हैं। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ढाका की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

Bangladesh: Protests erupt over PM Modis visit in the capital Dhaka, 4 killed after

शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरे के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी ढाका के बैतुल मुकर्रम इलाके में विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, प्रदर्शनकारी थाने में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे थे। हमें उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां चलानी पड़ी। हिफाजत ए इस्लाम नाम के एक कट्टरपंथी संगठन ने पहले ही पीएम मोदी के दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उग्र भीड़ ने स्थानीय थाने में जमकर तोड़फोड़ की।

बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट में एक पुलिसकर्मी ने दावा किया गया है कि चटगांव में सुरक्षाबलों के साथ हुई हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उन सभी ने दम तोड़ दिया। ये लोग जुमे की नमाज के बाद चटगांव के हथाजरी मदरसे से निकले एक विरोध मार्च में शामिल थे। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चटगांव मेडिकल कॉलेज के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अस्पताल लाए गए कम से कम चार घायल लोगों की मौत हो गई है। हिफाजत-ए-इस्लाम संगठन के नेता मुजिबुर रहमान हामिदी ने पुष्टि की है कि उनके कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। उनका दावा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+