बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- सत्ता से मुझे हटाने की हो रही साजिश

ढाका, 04 अगस्तः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश तेज कर दी गई है। प्रधानमंत्री हसीना ने यह टिप्पणी उस समय की जब बांग्लादेश रेड क्रिसेंट सोसाइटी के नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों ने राजधानी में हसीना के आधिकारिक आवास गोनो भवन में उनसे शिष्टाचार भेंट की।

Sheikh Hasina

बांग्लादेश के लोगों को उठाना होगा नुकसान

यह कहते हुए कि वह अवामी लीग (एएल) सरकार के खिलाफ साजिश रचने वालों को जानती हैं, उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि इस साजिश में कौन शामिल हैं और वे क्या कर रहे हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानती हूं।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अगर लोकतंत्र पर बुरी ताकतों ने कब्जा कर लिया तो बांग्लादेश के लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि "एक बेटी के लिए यह एक बड़ा संघर्ष था, जिसने 15 अगस्त, 1975 की रात को अचानक परिवार के अधिकांश सदस्यों को खो दिया था। हसीना ने आगे कहा कि पार्टी अपने नेता के चुनाव को लेकर असमंजस में थी, तब कहा गया कि बंगबंधु शेख मुजीबर रहमान की बेटी शेख हसीना, पार्टी की कमान संभालेंगी।

फिर से सक्रिय हो रही बुरी ताकतें

हसीना ने यह भी कहा, राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या के पीछे जो बुरी ताकतें थीं, वे बंगबंधु के परिवार के एक सदस्य के नेतृत्व में शांतिपूर्ण बांग्लादेश की प्रगति के खिलाफ हैं। हसीना ने कहा, '2014 और 2018 में राष्ट्रीय चुनाव से पहले साजिश रची गई थी। मुझे हटाने के लिए साजिशकर्ता फिर से सक्रिय हो रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हत्यारों को बीएनपी के संस्थापक, सैन्य तानाशाह जियाउर रहमान ने मुआवजा दिया था। उन्हें विदेशी मिशनों में नौकरी देकर उनका पुनर्वास किया गया था। यहां तक कि 75 के बाद की सरकारों ने हत्यारों के लिए राजनीति चलाने और उन्हें सामाजिक रूप से पुनर्वासित करने का मार्ग प्रशस्त किया।' बांग्‍लादेशी पीएम इन दिनों कट्टरपंथी दलों के निशाने पर हैं जो उनके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन को अंजाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+