बांग्लादेश: शेख हसीना ने गृहमंत्री को दिए निर्देश, हिंदुओं पर हमला करने वाले दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

ढाका, अक्टूबर 19। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने गृहमंत्री असदुज्जमां खान को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। NDTV की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गृहमंत्री असदुज्जमां खान को कहा है कि विशेष धर्म पर हमला करने और हिंसा को भड़काने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही आम लोगों से भी यही अपील की है सोशल मीडिया पर तथ्यों की जांच के बिना किसी भी चीज पर भरोसा ना करें।

Sheikh Hasina

पिछले एक हफ्ते से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हैं हमले

आपको बता दें कि बांग्लादेश में पिछले बुधवार को दुर्गा पूजा समारोह के दौरान सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट से भड़की हिंसा में हिंदुओं के मंदिरों पर हमले किए गए। पिछले कई दिनों से हिंदुओं के घरों और उनके मंदिरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार की देर रात, भीड़ ने बांग्लादेश में 66 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और हिंदुओं के कम से कम 20 घरों में आग लगा दी।

Recommended Video

    Bangladesh : कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के 65 घरों में लगा दी आग | वनइंडिया हिंदी

    पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए- शेख हसीना

    शेख हसीना ने मंगलवार को कैबिनेट की एक मीटिंग में कहा कि आगे देश के अंदर इस तरह की घटनाएं ना हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इस मीटिंग में शेख हसीना ने सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की घोषणा की है। शेख हसीना इस मीटिंग में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुई थीं। प्रधानमंत्री हसीना ने भी देश के लोगों से बिना तथ्य जांच के सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर भरोसा नहीं करने का आग्रह किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+