Bangladesh: कॉक्स बाजार एयरफोर्स बेस पर हमला, शहर में फैला तनाव, एक वयक्ति की मौत
Bangladesh Cox's Bazar Air Force Base Attacked: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शहर में स्थित एयरफोर्स बेस पर सोमवार को हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बांग्लादेश आर्मी की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने जानकारी दी कि यह हमला पास के समिति पारा इलाके से कुछ उपद्रवियों ने किया। घटना के बाद सेना ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कॉक्स बाजार के उपायुक्त मोहम्मद सलाहुद्दीन ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दो पक्षों के बीच झड़प की वजह से यह हमला हुआ। कॉक्स बाजार जिला सदर अस्पताल पुलिस बॉक्स के प्रभारी सैफुल इस्लाम ने बताया कि इस झड़प में एक व्यापारी शिहाब कबीर को गोली मारी गई है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
हमले के बाद बांग्लादेशी सेना ने इलाके को घेर लिया और किसी को भी घटनास्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उनके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
A group of "miscreants" have launched a sudden attack on the Air Force Base near Cox's Baxar district's Samiti Para area in Bangladesh. Firing continuing.@republic @ians_india @ANI @PTI_News @AJArabic @FoxNews @WIONews @TimesNow @NetworkItv pic.twitter.com/05okYKObRe
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) February 24, 2025
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान 30 साल के शहीहाब कबीर के तौर पर की गई है। उसे झड़प के दौरान गोली लगी। यह घटना दोपहर के आसपास हुई और बाद में इस शख्स को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बता दें, बांग्लादेश का यह हिस्सा लाखों रोहिंग्या का बसेरा है।
बांग्लादेश में पहले से जारी है अस्थिरता
बांग्लादेश में पिछले साल जून से ही राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद से देश में स्थायी सरकार नहीं है। इस समय देश की बागडोर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के हाथ में है। ऐसे में एयरफोर्स बेस पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है।
बांग्लादेश से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications