Bangladesh: ढाका के बेली रोड बिल्डिंग में भयानक अग्निकांड, 7 मंजिला इमारत में लगी आग, अब तक 44 लोगों की मौत
Bangladesh Massive Fire: पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका में देर रात आग का तांडव देखा गया, जिसकी चपेट में आकर अब तक 44 लोगों की मौत हो गई। हादसा राजधानी ढाका के कई रेस्तरां वाले बेली रोड पर एक कर्मशियल बिल्डिंग में गुरुवार देर रात हुआ।
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक भीषण आग लगने से कम से कम 44 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां आग लगी वो सात मंजिला इमारत बताई जा रही है। जिनमें फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

70 लोगों को बचाया, 42 मिले बेहोश
पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में है, जहां से लोगों को बचाने के लिए फायर फाइटर्स ने एक खतरनाक बचाव अभियान चलाया, जिसमें सात मंजिला ग्रीन कोजी कॉटेज से 70 लोगों को बचाया गया, जिनमें 42 लोग बेहोश मिले।
Recommended Video
वहीं बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन, ढाका-8 के सांसद एएफएम बहाउद्दीन नसीम और वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
अब तक 44 लोगों की गई जान
रात 2 बजे मीडिया को संबोधित करते हुए सेन ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 33 लोगों की मौत और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में 10 अतिरिक्त मौतों की सूचना दी है। पुलिस महानिरीक्षक ने बाद में केंद्रीय पुलिस अस्पताल में एक और मौत की पुष्टि की, जिससे कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार एक प्रेस वार्ता में आईजीपी चौधरी अब्दुल्ला अल मामून ने खुलासा किया कि 75 व्यक्तियों को बचाया गया था, जिनमें से कुछ को सुरक्षित घर लौटने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया।
वहीं आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे दमकल कर्मियों ने बताया कि ज्यादातर पीड़ितों की मौत इमारत से कूदने या जलने और दम घुटने से लगी चोटों के कारण हुई। शवों को इमारत से एक ट्रक में ले जाने की गंभीर प्रक्रिया रात 1 बजे शुरू हुई।
जानिए कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि आग पहली मंजिल पर "कच्ची भाई" रेस्तरां में रात 9:45 बजे के आसपास लगी, जो तेजी से और मंजिलों तक फैल गई, जहां कस्टमर खाना खा रहे थे। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी), रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी), जनरल अंसार और अंसार गार्ड बटालियन (एजीबी) की मदद से आग की लपटों को बुझाने के लिए 13 दकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
अग्निशमन अधिकारियों ने आग के तेजी से फैलने का कारण कई मंजिलों पर रेस्तरां की रसोई में मौजूद गैस सिलेंडरों को बताया। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार सीढ़ियों में घने धुएं के कारण लोगों को तुरंत इमारत से बाहर निकलने में दिक्कत हुई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications