Sheikh Hasina Asylum: शेख हसीना को ब्रिटेन नहीं दे रहा आने की इजाजत? जानिए यूके ने किन नियमों का दिया हवाला

Sheikh Hasina's UK Asylum Plan: एक दिन पहले तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहने वालीं शेख हसीना आज शरण के लिए मोहताज हैं। लोगों के विद्रोह के बाद उपजी हिंसा और तख्तापलट के बाद सोमवार (05 अगस्त) को पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत पहुंचीं शेख हसीना के ब्रिटेन जाने के प्लान पर रोड़ा अटक गया है, जिसके बाद अब वो फिलहाल भारत में ही रह सकती हैं।

ब्रिटेन से शरण की उम्मीद लगाए बैठीं शेख हसीना को बड़ा झटका लगा है। पहले खबरें सामने आई कि शेख हसीना भारत आने के बाद ब्रिटेन की शरण में जाएंगी, क्योंकि उनकी बहन शेख रेहाना ब्रिटिश नागरिक हैं। हालांकि अब ब्रिटेन के शरण नियम (UK asylum rules) अवामी लीग नेता के लिए बाधा बन गए हैं।

Sheikh Hasina

76 वर्षीय शेख हसीना को नौकरी कोटा को लेकर हफ्ते भर चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 5 अगस्त शाम को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसके बाद वो मिलिट्री हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरीं, जहां से उनको लंदन जाना था।

लेकिन इस बीच अब उनका यूके प्लान फेल होता नजर आ रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन साफ कहा है कि हमारे इमिग्रेशन रूल्स किसी व्यक्ति को शरण के लिए आने या फिर अस्थायी तौर पर रहने की इजाजत नहीं देते हैं।

शेख हसीना का यूके प्लान फेल

इसी के साथ ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस तरह की शरण तो किसी को भी उसी देश में ही मांगनी चाहिए, जहां वह सबसे पहले सुरक्षित पहुंचा हो। सर कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली यूके सरकार ने साफ कहा कि शरण चाहने वाले व्यक्तियों को "पहले सुरक्षित देश में" ऐसा करना चाहिए।

'अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं'

यूके गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने NDTV से कहा कि "यूके के पास जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड है। हालांकि, किसी व्यक्ति को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए यूके की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है।"

जहां सबसे पहले पहुंचे, वहां मांगे शरण

ब्रिटिश गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियम कहते हैं कि यदि किसी को संरक्षण चाहिए तो जिस भी देश में वह सबसे पहले पहुंचे, वहीं उसे शरण मांगनी चाहिए। इस बीच फिर भी सूत्रों से संकेत मिलता है कि औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्यवाही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+