देखें बैंकॉक बम ब्‍लास्‍ट की Exclusive तस्‍वीरें

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार की देर शाम हुए जबरदस्‍त बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हैं। धमाका बैंकॉक के एक हिंदू मंदिर के पास हुआ है। मंदिर का नाम इरावन बताया जा रहा है और यह भगवान ब्रह्मा का मठ है। यहां कई टूरिस्‍ट इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं।

जानकारी के मुताबिक मंदिर के पास ही एक फाइव स्‍टार होटल भी है। यह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है। ब्‍लास्‍ट की कुछ दर्दनाक तस्‍वीरें हमारे रीडर राहुल शाही और युवराज शाही ने सीधे बैंकॉक से भेजी है। राहुल शाही और युवराज शाही मूलरूप से भारतीय है और पिछले तीन सालों से बैंकॉक में नौकरी कर रहे हैं। ब्‍लास्‍ट के वक्‍त वो स्‍पॉट के नजदीक ही थे। आईए तस्‍वीरों में देखते हैं धमाके के बाद का मंजर:

भीड़-भाड़ वाला इलाके में हुआ धमाका

भीड़-भाड़ वाला इलाके में हुआ धमाका

ब्‍लास्‍ट के वक्‍त कई पर्यटक मौके पर थे। इस इलाके में भारतीयों की ज्‍यादा मौजूदगी रहती है।

ब्लास्ट से कई मोटरसाइकिलें भी जल गई हैं

ब्लास्ट से कई मोटरसाइकिलें भी जल गई हैं

आशंका जाहिर की जा रही है कि धमाका मोटरसाइकिल पर किया गया है। धमाके से 47 गाडि़यों के परखच्‍चे निकल गये हैं।

यहां बड़े-बड़े तीन मॉल हैं

यहां बड़े-बड़े तीन मॉल हैं

सेंट्रल बैंकॉक स्थित यह मंदिर भगवान ब्रह्मा का है। हालांकि, हर दिन हजारों की संख्या में यहां बौद्ध श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर तीन ओर से बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स से घिरा हुआ है।

सड़क पर पड़े हैं शव

सड़क पर पड़े हैं शव

ध्‍ामाका इतना भयंकर था कि गाडि़यों और लोगों के परखच्‍चे उधड़ गये। इलाके में सड़कों पर लोगों के क्षत विक्षत अंग पड़े हैं।

धमाके के बाद लगी आग

धमाके के बाद लगी आग

धमाके के बाद आग लग गई जिसे काफी नुकसान हुआ है।

धमाके की वजह‍ का नहीं चला है अभी पता

धमाके की वजह‍ का नहीं चला है अभी पता

पुलिस और रेस्क्यू वर्कर घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए हैं। अभी धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+