Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां की गर्भनिरोधक डिवाईस के साथ पैदा हुआ बच्चा, तस्वीर हुई वायरल

मामला अमेरिका के टेक्सस का है। जहां रहने वाली लूसी हेलेन ने गर्भनिरोधक डिवाइस लगवाई थी, बावजूद इसके वो प्रेग्नेंट हो गई और बाद में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस दौर में ऑनलाइन दुनिया में कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस घटना में भी हुआ है, जिसने सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है। मामला एक बच्चे के पैदा होने से जुड़ा हुआ है, जिसके हाथ में गर्भनिरोधक डिवाइस थी। ये गर्भनिरोधक डिवाइस उसकी मां ने गर्भधारण रोकने के लिए लगवाया था। बावजूद इसके वो मां बन गई और जो बच्चा पैदा हुआ उसके हाथ में वही गर्भनिरोधक डिवाइस थी। क्या आप इस पर विश्वास करेंगे?

मां की गर्भनिरोधक डिवाईस के साथ पैदा हुआ बच्चा, तस्वीर वायरल

टेक्सास की लूसी हेलेन ने शेयर की तस्वीर

आमतौर पर गर्भनिरोधन के लिए कई तरह के तरीके मौजूद हैं, जिसकी मदद से गर्भधारण को रोका जा सकता है। इसमें गर्भनिरोधक दवाओं से लेकर दूसरे कई तरीके शामिल हैं। इस मामले में भी एक महिला ने गर्भनिरोधक डिवाइस का इस्तेमाल किया लेकिन वो तब चौंक गई जब इस डिवाइस के लगवाने के चार महीने बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई।

मामला अमेरिका के टेक्सास का है। जहां रहने वाली लूसी हेलेन ने गर्भनिरोधक डिवाइस लगवाई थी, बावजूद इसके वो प्रेग्नेंट हो गई और बाद में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म ऑपरेशन से हुआ। गर्भनिरोधक डिवाइस लगवाने के बाद भी बच्चे के जन्म पर लूसी ने उस बच्चे की तस्वीर सोशल साइट फेसबुक पर शेयर की। इस तस्वीर में बच्चे के हाथ में वो डिवाइस थी जिसे उन्होंने इम्प्लांट कराया था।

लूसी ने बच्चे के हाथ में डिवाइस की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया- माई बेबी ब्वॉय डेक्स्टर टाइलर। साथ ही उन्होंने लिखा मिरेना फेल। लूसी की शेयर की हुई ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। करीब 70 हजार से ज्यादा बार इस तस्वीर हो गई है। गर्भनिरोधक डिवाइस के फेल होने के इस अजीब मामले पर जहां कुछ लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस मामले का मजाक भी बना रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर को अफवाह करार दे रहे हैं। फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर शेयर हो रही है।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+