बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता में बिकिनी पहने बिना जीती ये मुस्लिम महिला, जानिए कैसे

ढाका। बांग्लादेश में रविवार को एक महिला बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक मुस्लिम महिला अवोना रहमान ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। अवोना ने महज 19 साल की उम्र में इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने बिकिनी पहने बिना ही प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

awhone rehman, bodybuilding champion of bangladesh, dhaka, bangladesh, bodybuilder, अवोना रहमान, ढाका, बांग्लादेश, बॉडी-बिल्डर, बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप

बांग्लादेश एक मुस्लिम बहुल देश है, इसलिए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली किसी भी महिला के लिए ये नियम पहले से ही तय किया गया था कि वह बिकिनी नहीं पहनेंगी। सभी 29 महिला प्रतियोगियों को ड्रेस कोड के अनुसार अपना शरीर ढंककर ही मसल्स पोज करने थे। तीन दिनों तक राजधानी ढाका में चली इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए थे।

awhone rehman, bodybuilding champion of bangladesh, dhaka, bangladesh, bodybuilder, अवोना रहमान, ढाका, बांग्लादेश, बॉडी-बिल्डर, बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप

अपनी जीत पर अवोना ने काफी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने मेहनत की थी। अवोना ने कहा कि वह चैंपियन बनकर काफी खुश हैं लेकिन उनके दिमाग में ये बात कभी नहीं आई कि अपना शरीर दिखाने के लिए उनकी आलोचना हो सकती है। अवोना ने कहा कि हमें इस प्रतियोगिता के लिए विशेष ड्रेस कोड दिया गया था।

अवोना रहमान के परिवार में उनके भाई भी बॉडी-बिल्डर हैं। वो अपना खुद का जिम चलाते हैं। उन्होंने ही अवोना को बॉडी-बिल्डर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था। अवोना ने अपनी जीत का श्रेय अपने बड़े भाई को दिया है। बता दें भारत समेत दुनियाभर में महिला बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिनमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई महिला बॉडी-बिल्डर्स हैं जिन्हें लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+