बर्फबारी ने मचाया कहर, अफगानिस्तान में 100 लोगों की मौत

पिछले तीन दिनों में सिर्फ अफगानिस्तान में ही 100 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी रविवार को मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

काबुल। बर्फबारी का कहर इन दिनों बहुत से लोगों पर मुसीबत बनकर टूट रहा है। भले ही बात भारत की हो या फिर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की या फिर अफगानिस्तान की। पिछले तीन दिनों में सिर्फ अफगानिस्तान में ही 100 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। अफगानिस्तान में नुरिस्तान प्रांत के एक गांव के ही 50 लोग मारे जा चुके हैं। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि बर्फबारी से 168 घर तबाह हो चुके हैं, जबकि 340 लोगों की मौत हो चुकी है।

बर्फबारी ने मचाया कहर, अफगानिस्तान में 100 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें- कश्मीर सॉलिडेटरी डे पर नवाज ने कहा, भारत-पाक के बीच विवाद का मुख्‍य कारण कश्‍मीर

पाकिस्तान में भी हिमस्खलन
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में भारी बर्फबारी की खबरें सामने आई हैं। कई जगहों पर हिमस्खलन की घटना भी हुई है, जिसके चलते 5 मकान बर्फ के नीचे दब गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हिमस्खलन की वजह से करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। बर्फ के मलबे से इन सभी 14 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जिनमें 6 महिलाएं, 6 बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। भारी बर्फबारी के चलते इस क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की कवायद भी जारी है। ये भी पढ़ें- 1971 में पाकिस्तान की तरफ से लड़ा था अमेरिका का ये युद्धपोत, अब किया गया सेवामुक्त

भारत में अलर्ट
भारत में भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार को मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रविवार शाम 5 बजे के बाद से 24 घंटे के अंदर यह हिमस्खलन होने की आशंका जताई गई है। यह चेतावनी बर्फ और हिमस्खलन अध्ययन केन्द्र (एसएएसई) द्वारा जारी की गई है। एसएएसई के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा, अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम, पुंछ, किश्तवाड़ और कारगिल जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इतने ही समय के लिए मध्य स्तर की चेतावनी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चांबा, लाहौल-स्पीति, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के लिए भी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+