कश्मीर सॉलिडेटरी डे पर नवाज ने कहा, भारत-पाक के बीच विवाद का मुख्‍य कारण कश्‍मीर

नवाज ने कहा कि पिछले 70 साल से भारत, कश्‍मीर के लोगों को उनका हक देने से इंकार करता रहा है।

नई दिल्‍ली। कश्‍मीर एकजुटता दिवस (कश्‍मीर सॉलिडेटरी डे) पर नवाज शरीफ ने एक बार फिर कश्‍मीर राग अलापा है। शरीफ ने कहा है कि ''कश्‍मीर, भारत और पाकिस्‍तान के विवाद का मुख्‍य कारण रहा है। इस मुद्दे को सुलझाए बिना दोनों देया के बीच शांति नहीं आ सकती। कश्‍मीर सॉलिडेटरी डे के मौके पर नवाज शरीफ ने कहा कि विभाजन के बाद से कश्मीर भारत-पाकिस्तान और यूएन सिक्युरिटी काउंसिल में अहम मुद्दा रहा है। ये मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है।"

कश्मीर सॉलिडेटरी डे पर नवाज ने कहा, भारत-पाक के बीच विवाद का मुख्‍य कारण कश्‍मीर

नवाज ने कहा कि पिछले 70 साल से भारत, कश्‍मीर के लोगों को उनका हक देने से इंकार करता रहा है। उन्‍होंने कहा कि ''मैं पाकिस्‍तान के लोगों से अपील करता हूं कि वो अपने कश्‍मीरी भाईयों और बहनों को मॉरल पॉलिटिकल सपोर्ट करें ताकि उनका संघर्ष और तेज हो सके। वहीं नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज का दावा है कि "बुरहान की मौत की आड़ लेकर भारतीय सिक्युरिटी फोर्सेस ने कश्मीर में कई हत्याएं कीं। कई लोगों को पूरी तरह या अंशत: अंधा बना दिया।" पढ़ें- 1 साल बाद अपनी मां से वाघा बार्डर पर मिला पाकिस्तानी बच्चा

अजीज का दावा है, "वानी की मौत के बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी ने इस दावे को नकार दिया है कि कश्मीर, भारत का अभिन्न हिस्सा है।" "पूरी दुनिया जानती है कि भारत सरकार ने कश्मीरी यूथ्स के आंदोलन को जितना दबाने की कोशिश की, उतना ही वह मजबूत होता चला गया। भारत सरकार ने कश्मीर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।" आपको बता दें कि 5 फरवरी को पाक कश्मीर एकजुटता दिवस (कश्मीर सॉलिडेटरी डे) मनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+