लुसियाना: गोलीबारी में आरोपी ने पांच लोगों को उतारा मौत के घाट
लंदन। लुसियाना में में अचानक से एक युवक ने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। आपको बता दें कि शनिवार की सुबह लुसियाना के बैटन रूज के पास असेंशन और लिविंग्सटन पार्स में दो बार गोलीबारी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार संदिग्ध की उम्र 21 वऱ्ष है और उसकी पहचान डकोटा थिओट के रूप में हुई है।

आरोपी ने अपनने माता-पिता एलिजाबेथ और कीथ थेरियोट की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी डकोटा की तलाश की जा रही है। पुलिस का शक है कि उसके पास बेहद खतरनाक हथियार है। आखिरी बार उसे ग्रे और सिल्वर डॉज पिकअप चलाते हुए देखा गया था। डकोटा के पिता ने मरने से पहले अपने बयान में बेटे का नाम लिया था। आरोप है कि डकोटा ने ही तीन अन्य लोगों की हत्या की है। उसने बिली, समर, टेनर अर्नेस्ट की भी हत्या कर दी है। गौरतलब है कि आरोपी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के साथ हथियारों का अवैध इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस अभी तक इस वजह का पता नहीं लगा सकी है कि आरोपी ने किस वजह से गोलीबारी की है।












Click it and Unblock the Notifications