ऑस्ट्रलियाई सांसद ने संसद ने बच्ची को स्तनपान करा के बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद का नाम लारिसा वाटर्स है। वो पहली राजनेता हैं जिन्होंने संसद में बच्ची को स्तनपान कराया है। लारिसा वाटर्स लेफ्ट विंग ग्रीन्स पार्टी की सांसद हैं।

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि किसी सांसद ने संसद के अंदर बच्चे को स्तनपान कराया हो? ऑस्ट्रेलियाई संसद में ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक महिला सांसद ने अपनी बच्ची को स्तनपान कराया और इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

दो महीने की बच्ची को लेकर पहुंची संसद

ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद का नाम है लारिसा वाटर्स

ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद का नाम है लारिसा वाटर्स

ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद का नाम लारिसा वाटर्स है। वो पहली राजनेता हैं जिन्होंने संसद में बच्ची को स्तनपान कराया है। लारिसा वाटर्स लेफ्ट विंग ग्रीन्स पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने मंगलवार को संसद की कार्यवाही के दौरान दो महीने की अपनी बेटी आलिया जॉय को स्तनपान कराया।

संसद में पहली बार किसी सांसद ने बच्चे को कराया स्तनपान

संसद में पहली बार किसी सांसद ने बच्चे को कराया स्तनपान

ऑस्ट्रेलियन सांसद लारिसा वाटर्स ने इस तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर अपडेट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और माता-पिता संसद में आएं। ऐसे में हमें अपने वर्कप्लेस को ज्यादा फैमिली फ्रेंडली और फ्लेक्सिबल बनाने की आवश्यकता है

संसद में स्तनपान को दी गई थी मंजूरी

संसद में स्तनपान को दी गई थी मंजूरी

बता दें कि पिछले साल ही आस्ट्रेलियाई संसद ने इस बात की भी मंजूरी दी थी कि जो भी सांसद चाहें अपने बच्चों को संसदीय कार्यालय और पब्लिक गैलरी में लेकर आ सकते हैं। इसके साथ ही इस बात की भी मंजूरी दी गई कि महिला सांसद अपने बच्चों को स्तनपान भी करा सकते हैं। हालांकि अभी तक इसका फायदा किसी ने नहीं उठाया था।

बच्ची का नाम आलिया जॉय

बच्ची का नाम आलिया जॉय

ऐसे में क्वींसलैंड की सीनेटर लारिसा वाटर्स ने नया रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि इससे पहले उन्होंने मांग भी की थी अगर हमें संसद और वर्क प्लेस में महिलाओं की उपस्थिति को बढ़ाना है तो हमें उनके हित में कुछ फैसले लेने होंगे। इसी के बाद नियम में बदलाव किया गया और संसद में बच्चों को लाने और स्तनपान कराने का फैसला लिया गया। (सभी फोटो: साभार सीनेटर लारिसा वाटर्स के फेसबुक पेज से)

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+