'सिर से बह रहा था खून', काबुल एयरपोर्ट पर जा रहे कपल को तालिबानी ने पीटा, सामने आया परेशान कर देने वाला Video

'सिर से बह रहा था खून...', काबुल एयरपोर्ट पर जा रहे कपल को तालिबानी ने पीटा, सामने आया परेशान कर देने वाला Video

काबुल, 26 अगस्त: अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन के बाद हर कोई किसी भी तरह से देश छोड़ने की कोशिश में है। तालिबान के शासन के डर से हजारों हताश अफगानी और विदेशी नागरिक अफगानिस्तान छोड़ने की कोशिश में लगातार भारी संख्या में काबुल एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सोशल मीडिया पर भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। जिससे तालिबानियों के क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें काबुल एयरपोर्ट पर जा रहे एक ऑस्ट्रेलियाई कपल को तालिबानी ने पीटा है। अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक लोगों की मदद के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत कई देश बचाव अभियान चला रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का दावा, बेरहमी से तालिबानियों ने पीटा

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का दावा, बेरहमी से तालिबानियों ने पीटा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स खुद को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बता रहा है और अपना नाम अमन बोल रहा है। इस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का दावा है कि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान तालिबानियों ने उसे और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा। उसने कहा कि तालिबान लड़ाकों ने उसपर हवाईअड्डे पहुंचने के रास्ते में हमला किया।

दर्द में शख्स चिल्लाता है- 'उन्होंने मुझे मारा है...'

दर्द में शख्स चिल्लाता है- 'उन्होंने मुझे मारा है...'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कोई भी परेशान हो सकता है। वीडियो में शख्स बोलते हुए दिख रहा है, ''उन्होंने मुझे मारा... मैं एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हूं।'' वीडियो में पीछे तालिबानियों को हथियारों के साथ देखा जा सकता है।

'सिर से बह रहा था खून...'

'सिर से बह रहा था खून...'

वीडियो कुछ सेकेंड चलने के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई नागरिक कैमरा अपनी ओर घुमाता है तो वह दर्द में चिल्लाता हुआ दिखाई देता है। उसके सिर से खून बहता हुआ दिखता है। 25 सेकेंड का वीडियो शूट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने कहा, '' 'देखिए, जब मैं एयरपोर्ट पहुंचने की कोशिश कर रहा था तो उन्होंने यही किया है।''

तालिबानी आकर छीनने लगते हैं मोबाइल

तालिबानी आकर छीनने लगते हैं मोबाइल

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जब इस पूरी घटना को बता रहे थे तो तालिबानी उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद वीडियो अचानक कट जाता है और आखिर में तालिबान लड़ाके मौके पर एके 47 राइफल पकड़े हुए दिखाई देते हैं। एक अन्य वीडियो में तालिबान उस मोबाइल फोन को छीनने की कोशिश कर रहा है जिससे वह शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+