ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 दिसंबर से भारतीयों के लिए बदल जाएंगे गाइडलाइंस
ऑस्ट्रेलिया ने देश आने वाले यात्रियों के लिए नये गाइडलाइंस जारी किए हैं और अब देश का दरवाजा दुनिया के सभी देशों के लिए खोल दिया है।
कैनबरा, नवंबर 22: ऑस्ट्रेलिया सरकर ने सोमवार से देश में आने वाले यात्रियों के लिए और भी ज्यादा छूट दे दी है और एक तरह से कह सकते हैं कि, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोरोना वायरस ट्रेवल प्रतिबंध को काफी कर दिया है और एक दिसंबर से वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोग, बिना किसी झंझट के ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के नये नियम
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा है कि, एक दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले यात्रियों को 'यात्रा छूट' के तहत आवेदन करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दरवाजा बिना किसी झंझट के खोल दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के नये गाइडलाइंस के तहत योग्य वीजा धारकों में प्रोफेशनल्स और छात्र, स्किल्ड और छुटी पर जाने वाले लोग भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की राष्ट्रीय योजना के हिस्से के रूप में अतिरिक्त परिवर्तनों की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि, "1 दिसंबर 2021 से वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोग वीजा धारक यात्रा छूट के लिए आवेदन भरे बिना भी देश आ सकते हैं। उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
आर्थिक गतिविधियों की तरफ कदम
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने कहा है कि, यात्रा नियमों में दी जा रही छूट से हम कुशल और छात्र वीजा धारकों के लिए अपनी सीमा खोलकर आर्थिक सुधार को सुरक्षित करने की दिशा में फिर से बढ़ने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि, यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) द्वारा अनुमोदित या मान्यता प्राप्त टीके की दोनों खुराक का लगाना आवश्यक होगा। वहीं, एयरपोर्ट पर उनके टीकाकरण की जांच की जाएगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया जाने वाले लोगों को 3 दिन के अंदर का कोविड-19 सर्टिफिकेट दिखाना भी अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि, भारतीय वैक्सीन ऑस्ट्रेलिया में मान्य हैं और कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलियन सरकार ने कोवैक्सीन को भी मान्यता दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications