आस्ट्रेलिया में तिरंगे का अपमान, विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत के खिलाफ Australia की जमीन का ना हो प्रयोग
आस्ट्रेलिया में हाथ में तिरंगा लिए भारतीयों पर खालिस्तानियों (Khalistani) के हमले की भारत ने कड़ी निंदा की और आस्ट्रेलिया से मामले में उचित कार्रवाई का अनुरोध किया।

आस्ट्रेलिया में हाथ में तिरंगा लिए भारतीयों पर खालिस्तानियों (Khalistani) के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरविंदम बागची ने कहा है कि आस्ट्रेलिया में खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह और राजनीति से प्रेरित विरोध के तहत तिरंगा यात्रा पर हमले की घटना हुई। उन्होंने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि आस्ट्रेलिया में ऐसी स्थिति भारत के लिए खतरा हो सकती है।
आस्ट्रेलिया (Australia) में एक बार फिर खालिस्तान (Khalistan) समर्थकों ने भारतीयों पर हमला किया। इस बार तिरंगा यात्रा (National Flag) निकाल रहे भारतीयों के साथ खालिस्तान समर्थकों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तिरंगा यात्रा पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरविंदम बागची ने कहा, "प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों सहित तत्वों द्वारा कार्रवाई के बारे में भारत बार-बार ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ अपनी चिंता को उठाता रहा है। भारत चरमपंथी तत्वों द्वारा ऐसे हमलों की कड़ी निंदा और स्थानीय अधिकारियों से अपराधियों को दंडित करने का आग्रह किया जाता है।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया से भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है क्योंकि ऐसी स्थिति भारत की अखंडता, इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक होगी।
सिंधु जल संधि पर बोले MEA प्रवक्ता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरविंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान को 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) में संशोधन के लिए 25 जनवरी को नोटिस जारी किया है। संधि के चल रहे भौतिक उल्लंघन को सुधारने के लिए पाकिस्तान को अवसर देने के लिए ये नोटिस जारी किया गया। वहीं इस साल होने वाले एससीओ सदस्य देशों की बैठक को लेकर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सहित सभी एससीओ देशों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने ऐसी बैठकों में पहले भी भाग लिया होगा। बैठक तारीख को लेकर बागची ने कहा कि समय आने पर इसकी पुष्टि की जाएगी।
वहीं भारत 2022- 23 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के लिए राज्य के प्रमुखों की एससीओ परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। इस साल होने वाली एससीओ की बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। एससीओ (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक मई के पहले सप्ताह में गोवा में होने की उम्मीद है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications